Truck hit auto in bihta five people dead three injured पटना में एक्सीडेंट में 9 मरे; बिहटा में उर्स से लौट रहे 6 और मोकामा में गंगा नहाने जा रहे 3 की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में एक्सीडेंट में 9 मरे; बिहटा में उर्स से लौट रहे 6 और मोकामा में गंगा नहाने जा रहे 3 की मौत

पटना में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में 9 की मौत हो गई। बिहटा में ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें उर्स से लौट रहे 6 लोगों की मौत हो गई। मोकामा में माघ पूर्णिमा पर गंगा नहाने जा रहे 3 लोगों की दुर्घटना में जान गई।

Sun, 1 Feb 2026 12:15 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में एक्सीडेंट में 9 मरे; बिहटा में उर्स से लौट रहे 6 और मोकामा में गंगा नहाने जा रहे 3 की मौत

बिहार की राजधानी पटना में रविवार को दो भयानक सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई है। बिहटा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सबको मर्माहत कर दिया है। यहां यात्रियो से भरी ऑटो को एक ट्रक ने उड़ा दिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। सड़क हादसे में 2 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। सभी लोग भोजपुर जिले के आरा के रहने वाले हैं और उर्स से लौट रहे थे। वहीं मोकामा में माघ पूर्णिमा के मौके पर गंगा में नहाने जा रहे 3 लोगों की मौत दूसरी दुर्घटना में हो गई।

बताया जा रहा है कि मनेर में मख्दूम शाह याहिया के सालाना उर्स के अवसर पर चादरपोषी कर लौट रहे 6 लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। बिहटा के लेखन टोला में रविवार तड़के 3 बजे यह घटना हुई है। आरा के रहने वाले 8 लोग एक टेम्पू से घर लौट रहे थे। बिहटा लेखन टोला के समीप ट्रक से टेम्पो की टक्कर हो गई। टेम्पो सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बिहटा पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में मौसम ने ली करवट, अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरे का अलर्ट

सुबह-सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना दर्दनाक था कि कुछ मृतक ऑटो में फंस गए थे जिन्हें बड़ी मुश्किल से निकाला गया है। इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोकामा में 3 लोगों की मौत

पटना जिले के ही मोकामा में भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां घोसवरी थाना क्षेत्र के शहरी गांव के NH-33 पर शनिवार की रात गब्बे लोदीपुर थाना-मेहुस शेखपुरा सें झरझरिया पर सवार होकर पांच लोग गंगा स्नान के लिए मोकामा आ रहे थे इसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर में प्रयाग मांझी की (33)पत्नी मुन्नी मांझी,चाँद मांझी के(30) पुत्र महेश मांझी एवं रामस्वरूप मांझी के (33) पुत्र संजय मांझी की मौत हो गई है। वही दो लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है बच्चू मांझी के( 33) पुत्र घनश्याम मांझी एवं लच्चो मांझी के(35) पुत्र अशोक मांझी की इलाज पटना एनएमसीएच में की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।