Those who cry about 15 years should give account of their 20 years Tejashwi Yadav lashes out at NDA 15 साल का रोना रोने वाले अपने 20 साल का हिसाब दें; एनडीए पर बरसे तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

15 साल का रोना रोने वाले अपने 20 साल का हिसाब दें; एनडीए पर बरसे तेजस्वी यादव

पीएम मोदी के बिहार दौरे के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोला है। उन्होने एक्स पर लिखा कि 15 साल का रोना रोने वाले अपने 20 साल का हिसाब दें। एनडीए सरकार के पास हिसाब देने के लिए कुछ भी नहीं है।

Fri, 30 May 2025 02:48 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
15 साल का रोना रोने वाले अपने 20 साल का हिसाब दें; एनडीए पर बरसे तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय बिहार दौरा खत्म हो गया है। शुक्रवार को उन्होने रोहतास के बिक्रमगंज से चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान बिहार को करीब 50 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। पीएम मोदी ने अपने 32 मिनट के भाषण में एकतरफ आतंकवाद और नक्सलवाद के खात्मे की बात की, वहीं उन्होंने विकास के प्रति अपने संकल्प को भी दोहराया। साथ ही कांग्रेस और राजद पर निशाना साधा, और कहा जिन्होंने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा है, वही आज फिर सत्ता हासिल करने के लिए सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। ऐसे जंगलराज वालों से आगे भी सावधान रहना है।

इस बीच नेता प्रतितपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एनडीए पर हमला बोला है। उन्होने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें। साथ ही एक खाली पेपर भी पोस्ट किया है। जिसका कैप्शन है, हमारी उपलब्धियां, दिखाने को कुछ है ही नहीं। हर विषय में फेल बताया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भर्ती के बदले जमीन लूट ली, सत्ता में मौज किया; नाम लिए बिना लालू पर बरसे मोदी
ये भी पढ़ें:मधुबनी में दिया वचन पूरा करके बिहार आया हूं; मोदी ने कहा- आतंकी ठिकाने खंडहर बने
ये भी पढ़ें:टिकट न मिले तो धैर्य रखें, बूथ मजबूत करें; पीएम ने बिहार के नेताओं को दिया मंत्र

पीएम मोदी की बिक्रमगंज रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी आरजेडी पर निशाना साधा, उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों का काफी ज्यादा फायदा बिहार को मिल रहा है। केंद्र सरकार ने 2025 के बजट में भी बिहार के लिए विशेष मदद की घोषणा की है। 2005 में एनडीए की सरकार बनी, तभी से बिहार में विकास कार्य शुरू हुआ। हमलोग पूरे तौर पर बिहार के विकास में लगे हैं। 2005 के पहले की सरकार ने राज्य में कोई काम नहीं किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।