looted land for job in railway enjoyed power PM Modi lashed out at Lalu in Sasaram rally भर्ती के बदले जमीन लूट ली, सत्ता में मौज करते रहे; नाम लिए बिना लालू पर बरसे पीएम मोदी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भर्ती के बदले जमीन लूट ली, सत्ता में मौज करते रहे; नाम लिए बिना लालू पर बरसे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिनपर बिहार में आधुनिक ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी थी वे रेलवे में नौकरी के नाम पर जमीन लूट ली। जंगलराज की याद दिलाते हुए बिहार के लोगों को उनसे सावधान रहने की अपील की।

Fri, 30 May 2025 12:38 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
भर्ती के बदले जमीन लूट ली, सत्ता में मौज करते रहे; नाम लिए बिना लालू पर बरसे पीएम मोदी

सासाराम के बिक्रमगंज की सभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नाम लिए बगैर उन्होंने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिनके उपर बिहार को आधुनिक ट्रेन देने की जिम्मेदारी थी उन्होंने रेलवे में भर्ती के नाम पर गरीबों की जमीन लूट ली। प्रधानमंत्री ने जंगलराज की याद दिलाते हुए बिहार के लोगों को उनसे सावधान रहने की अपील की। कहा कि वोट के लिए अब सामाजिक न्याय की बात कर रहे हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने 48 हजार 5 सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में आज वर्ल्ड क्लास बंदे भारत ट्रेनें चल रही है। रेल लाइनों को डबल किया जा रहा है। इससे ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी। सासाराम में भी अब 100 से ज्यादा ट्रेनें रूकती हैं। हम पुरानी समस्याओं को भी दूर कर रहे हैं और रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। यह काम पहले भी हो सकते थे। लेकिन जिनके ऊपर बिहार को आधुनिक ट्रेन देने की जिम्मेदारी थी उन्होंने रेलवे में भारती के नाम पर आपकी जमीन लूटने का काम किया। नौकरी के लिए गरीबों से उनकी जमीन लिखवा ली। सामाजिक न्याय का उनके यही तरीके थे। जंगल राज वालों से बिहार के लोगों को आगे भी सावधान रहना बहुत जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर तरकस का एक ही तीर है, मोदी ने बिहार से फिर PAK को दी चेतावनी

पीएम ने आगे कहा कि जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में बिहार के गरीब और वंचित तबके को बिहार छोड़कर जाना पड़ा, आज वही लोग सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दर्शकों तक बिहार के दलित, पिछड़ों और आदिवासियों के पास शौचालय तक नहीं थे। इनके पास बैंक में खाते नहीं थे। दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग झुग्गी झोपड़ी में जीवन गुजारा करते थे। उनके पास अपना घर नहीं था। करोड़ों लोगों के सर पर छत नहीं थे। बिहार के लोगों की दुर्दशा कांग्रेस और आरजेडी वालों ने कराया। यही उनका सामाजिक न्याय है। कांग्रेस और आरजेडी वालों ने कभी गरीबों की चिंता नहीं की। विदेशियों को यहां की गरीबी दिखाने लाते थे। कांग्रेस को उनके पापों की वजह से जनता ने छोड़ दिया तो अब सामाजिक न्याय की याद आ रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबनी में दिया वचन पूरा करके बिहार आया हूं; मोदी ने कहा- आतंकी ठिकाने खंडहर बने

उन्होंने कहा कि बिहार में और देश में सामाजिक न्याय का नया सवेरा एनडीए के दौर में दिखा है। हमने गरीबों तक जीवन से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई है। हम इन सुविधाओं को शत प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं। 4 करोड नए मकान, तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी, 12 करोड़ से ज्यादा घरों में नल का जल, 70 साल से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को 5 लाख की स्वास्थ्य बीमा हर महीने मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। हमारी सरकार हर गरीब जरूरतमंद के साथ खड़ी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की सभा में बोले नीतीश;जून तक हर घर बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।