किऊल से झाझा बनेगी तीसरी रेल लाइन. डीपीआर तैयार; रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात
निर्माण कार्य को सुगमतापूर्वक और तेजी से पूरा करने के लिए डीडीयू से दानापुर, दानापुर से फतुहा, फतुहा से बख्तियारपुर, बख्तियारपुर से पुनारख, पुनारख से किऊल और किऊल से झाझा को छोटे-छोटे रेलखंडों में बांटा गया है।

रेलवे द्वारा किऊल से झाझा तक तीसरी लाइन का डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए बोर्ड को भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार डीडीयू से झाझा के बीच 17 हजार करोड़ से लगभग 400 किलोमीटर में तीसरी और चौथी रेल लाइन का निर्माण किया जाना है। इसमें डीडीयू से किऊल तक तीसरी और चौथी रेललाइन, जबकि किऊल से झाझा तक सिर्फ तीसरी रेललाइन का निर्माण किया जाना है।
परियोजना को कई हिस्सों में बांटा गया है। इसमें रेलवे बोर्ड द्वारा चरणबद्ध तरीके से स्वीकृति दी जा रही है। निर्माण कार्य को सुगमतापूर्वक और तेजी से पूरा करने के लिए डीडीयू से दानापुर, दानापुर से फतुहा, फतुहा से बख्तियारपुर, बख्तियारपुर से पुनारख, पुनारख से किऊल और किऊल से झाझा को छोटे-छोटे रेलखंडों में बांटा गया है। प्रथम चरण में फतुहा से बख्तियारपुर तक 24 किलोमीटर, बख्तियारपुर से पुनारख तक 30 किलोमीटर और पुनारख से किऊल तक 50 किलोमीटर की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई है।
तीसरी-चौथी रेललाइन इस तरह बनेगी
● पंडित दीनदयाल उपाध्याय से दानापुर तक तीसरी और चौथी लाइन का निर्माण होगा
● पटना से फतुहा तक तीसरी रेललाइन का निर्माण होगा
● नेऊरा-जटडुमरी-दनियावां के रास्ते फतुहा तक चौथी लाइन बिछेगी
● फतुहा से किऊल के बीच तीसरी एवं चौथी लाइन का निर्माण होगा
● किऊल से झाझा के बीच तीसरी लाइन का निर्माण किया जाएगा




साइन इन