बिहार के 32 मंत्री करोड़पति, तीन लखपति; 10 सीएम सम्राट चौधरी से भी ज्यादा अमीर
सबसे अधिक अमीर मंत्री रमा निषाद के पास 31.86 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर डॉ. श्वेता गुप्ता हैं, जिनके पास 29.24 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर अशोक चौधरी हैं, जिनके पास 22.39 करोड़ की संपत्ति है।
बिहार सरकार के 10 मंत्री मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अधिक अमीर हैं। सीएम सहित 35 मंत्रियों में 32 करोड़पति हैं। केवल तीन ही मंत्री लखपति हैं। सबसे अधिक धनी भाजपा कोटे की पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद हैं जबकि सबसे कम संपत्ति वाले लोजपा आर कोटे के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास 6.38 करोड़ की संपत्ति है। महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुष मंत्रियों से तीन गुना अधिक है।
सरकार में पांच महिला मंत्री हैं। इनकी औसत संपत्ति 16 करोड़ से अधिक है। वहीं पुरुष मंत्रियों की औसत संपत्ति 4.68 करोड़ है। आंकड़ों के अनुसार, शीर्ष पांच स्थान पर रहे मंत्रियों के पास मंत्रिमंडल की कुल संपत्ति का 46 फीसदी है। सभी मंत्रियों की कुल संपत्ति 220.89 करोड़ है। पांच शीर्ष मंत्रियों के पास 102 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। जबकि पांच सबसे गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 3 करोड़ 63 लाख की संपत्ति है।
रमा सबसे अमीर, श्वेता दूसरे स्थान पर
सबसे अधिक अमीर मंत्री रमा निषाद के पास 31.86 करोड़ की संपत्ति है। दूसरे स्थान पर डॉ. श्वेता गुप्ता हैं, जिनके पास 29.24 करोड़ की संपत्ति है। तीसरे स्थान पर अशोक चौधरी हैं, जिनके पास 22.39 करोड़ की संपत्ति है। अन्य मंत्रियों में शीला कुमारी के पास 9.50 करोड़, डॉ. दिलीप जायसवाल के पास 9.33 करोड़, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पास 9.25 करोड़, विजय कुमार सिन्हा के पास 8.81 करोड़, श्रेयसी सिंह की 7.62 करोड़ तो दामदोर रावत के पास 6.70 करोड़ की संपत्ति है। कुमार शैलेन्द्र के पास 6.68 करोड़ संपत्ति है।
गन्ना उद्योग मंत्री के पास सबसे कम 23.85 लाख की संपत्ति
लखपति मंत्रियों में नंदकिशोर राम के पास 32.80 लाख, संजय सिंह टाइगर के पास 32.61 लाख तो संजय कुमार के पास 23.85 लाख की संपत्ति है। मिथिलेश तिवारी के पास 2.67 करोड़, लेशी सिंह के पास 2.21 करोड़, रामकृपाल यादव की 2.04 करोड़, डॉ. प्रमोद कुमार की 1.76 करोड़, लखेंद्र कुमार रौशन की 1.64 करोड़ और जमा खान के पास 1.43 करोड़ की संपत्ति है।
डॉ संतोष कुमार सुमन 6.10 करोड़, नीतीश मिश्रा 5.98 करोड़, संजय कुमार सिंह 5.53 करोड़, दीपक प्रकाश के पास 4.96 करोड़ की संपत्ति है। इसी तरह श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के पास 4.70 करोड़, मदन सहनी के पास 3.85 करोड़, सुनील कुमार के पास 3.73 करोड़ की संपत्ति है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत के पास 3.61 करोड़ की संपत्ति है। रत्नेश सादा 3.57 करोड़ तो उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के पास 3.46 करोड़ की संपत्ति है। डॉ. रामचंद्र प्रसाद के पास 3.26 करोड़ तो उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के पास 3.13 करोड़ तो केदार प्रसाद गुप्ता के पास 3.04 करोड़, अरुण शंकर प्रसाद के पास 2.85 करोड़, श्रवण कुमार के पास 2.72 करोड़ की संपत्ति है।




साइन इन