Bihar Weather thunder and rain in north and temperature will increase in south bihar alert for storm Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात, दक्षिण में मौसम साफ; यहां आंधी का अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात, दक्षिण में मौसम साफ; यहां आंधी का अलर्ट

Bihar Weather: मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को उत्तर बिहार विशेष कर उत्तर पूर्व क्षेत्र में आंधी पानी और वज्रपात की आशंका है जबकि पटना सहित दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण बिहार में तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।

Sun, 10 May 2026 07:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, बिहार
share
Bihar Weather: उत्तर बिहार में बारिश और वज्रपात, दक्षिण में मौसम साफ; यहां आंधी का अलर्ट

Bihar Weather: बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से लगातार नमी के हो रहे प्रवाह के बीच अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव से सूबे में आंधी - पानी की स्थिति बनी हुई है। शनिवार को दोपहर से देर शाम के बीच गयाजी, नवादा, शेखपुरा, जमुई, भभुआ, रोहतास, नालंदा समेत दस जिलों में आंधी पानी का चक्र रहा।

हालांकि पटना सहित अन्य जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में धूप निखरी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को उत्तर बिहार विशेष कर उत्तर पूर्व क्षेत्र में आंधी पानी और वज्रपात की आशंका है जबकि पटना सहित दक्षिण बिहार में मौसम साफ रहेगा। दक्षिण बिहार में तापमान में दो से चार डिग्री की क्रमिक बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 32 मंत्री करोड़पति, तीन लखपति; 10 सीएम सम्राट चौधरी से भी ज्यादा अमीर
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस में 15821 पदों पर सैप की बहाली, पूर्व सैनिकों को भी मौका; रैली कब

मौसम विभाग की ओर से देर शाम गयाजी, जमुई, जहानाबाद, नवादा, बांका, मुंगेर, लखीसराय व शेखपुरा के लिए मेघ गर्जन, वज्रपात और ओला वृष्टि के साथ 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की आंधी का तात्कालिक रेड अलर्ट जारी किया गया।

मुजफ्फरपुर में कैसा मौसम

मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को 60 किमी प्रतिघंटे तक की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही गरज के साथ ही ओला गिरने और बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। हालांकि, इस बीच दिन के तापमान में आंशिक वृद्धि होने पर न्यूनतम तापमान में किसी भी तरह के बदलाव नहीं आने के आसार है। पिछले 24 घंटे में जहां अधिकतम तापमान में वृद्धि तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किऊल से झाझा बनेगी तीसरी रेल लाइन. डीपीआर तैयार; रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात

शनिवार को सुबह से धूप खिली रही। हालांकि, रात में हुई बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में कमी आने से धूप की तपिश कम रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि के बावजूद यह सामान्य से 4 डिग्री नीचे 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरकर सामान्य से 6.7 डिग्री नीचे चला गया। यह 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव का प्रभाव जिला में है। इस क्रम में रविवार को 60 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। बताया कि पुरवा हवा चलने के कारण अभी दो तीन दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

भागलपुर में आंधी-बारिश

भागलपुर में आज से मंगलवार तक आंधी के साथ बारिश का अनुमान का है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से 10 से 12 मई के बीच 40 से 60 किमी के बीच आंधी संग बारिश होने की संभावना है। दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा जबकि रात में उमस बढ़ेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।