They will cool down in four days if you have guts then send them to jail Prashant Kishor challenges Sanjay Jaiswal चार दिन में ठंडे हो जाएंगे, दम है तो जेल भेजकर दिखाए; प्रशांत किशोर का संजय जायसवाल को चैलेंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चार दिन में ठंडे हो जाएंगे, दम है तो जेल भेजकर दिखाए; प्रशांत किशोर का संजय जायसवाल को चैलेंज

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद और बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल को चैलेंज देते हुए कहा कि अगर दम है, तो वे उन्हें जेल भेजकर दिखाएं। इनके बड़े भाई दिलीप जायसवाल भी उछल रहे थे, अब वो भी हाथ जोड़ रहे हैं। ऐसे ही ये भी 4 दिन में ठंडा हो जाएंगे।

Sat, 13 Sep 2025 09:34 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, आरा
share
चार दिन में ठंडे हो जाएंगे, दम है तो जेल भेजकर दिखाए; प्रशांत किशोर का संजय जायसवाल को चैलेंज

बिहार चुनाव की तैयारियों की बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर और बीजेपी नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला तेज हो गया है। पहले बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के बाद अब उनके निशाने के पर बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय जायसवाल आ गए हैं। भोजपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान पीके ने जायसवाल को चैलेंज दे दिया।

उन्होने कहा कि ‘गीदड़ की जब मौत आती है, तो शहर की चरफ भागता है। इनके बड़े भाई दिलीप जायसवाल भी उछल रहे थे, अब वो भी हाथ जोड़ रहे हैं। ऐसे ही ये भी 4 दिन में ठंडा हो जाएंगे। हाथ तो मार लेने दीजिए, जितना उछलना है, उछल लें। संजय जायसवाल को चैलेंज देते हुए पीके ने कहा कि सात जन्म लगेंगे, अगर वो हमको जेल भिजवाएंगे। बिहार और दिल्ली में जायसवाल की सरकार है, दम है तो जेल भेजकर दिखा लें’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशांत किशोर शराब वालों से पैसा ले रहे, लालू लाए हैं वोट काटने: संजय जायसवाल
ये भी पढ़ें:टिकट के लिए कितने रुपये ले रही जन सुराज पार्टी, पीके ने बताई कैंडिडेट फीस
ये भी पढ़ें:15 दिन में सबूत दें वरना केस कर देंगे, प्रशांत किशोर को BJP सांसद का नोटिस

प्रशांत किशोर ने बीजेपी सांसद पर तेल चोरी का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि वो पेट्रोल चोरी करते हैं, अपने धंधे के लिए 10 साल तक फ्लाईओवर नहीं बनने दिए। ये बात बेतिया की जनता कह रही है। हम पर केस कर दो हटने वाले नहीं है। पीके ने नगर निगम में जाली बिल बनाने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि बेतिया के तमाम पेट्रोल पंप ऑनर्स ने नगर निगम में शिकायत की। बकायादा प्रोसिडिंग में लिखा कि संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप से नगर निगम और सरकारी गाड़ियों में जो तेल भराया जाता है। 10 लीटर तेल का बिल 20 लीटर के बराबर बनता है। हम तो यही है, दम हो, तो हमको जेल भिजवा दो।

आपको बता दें इससे पहले भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि 15 दिनों का मैंने उन्हें समय दिया है। या तो वह अपने कथन का सबूत दें या फिर सार्वजनिक रूप से मुझसे माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर मैं उनपर मुकदमा दायर कर उन्हें जेल भिजवा कर ही रहूंगा। उन्होंने सोमवार को एक्स पर आरोप लगाया है कि प्रशांत किशोर अकेला व्यक्ति हैं, जिन्होंने राजनीति का सफल व्यवसायीकरण किया है। चंपारण में उन्होंने मुझ पर झूठा इल्जाम लगाया कि मैंने छावनी के रेलेवे ओवरब्रिज का एलाइनमेंट एक पेट्रोल पंप के लिए बदलवा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का पूरा लोन चुका दिया था, पीके के आरोप पर मंगल पांडेय का पलटवार
ये भी पढ़ें:मंगल पांडेय ने दिलीप जायसवाल से 25 लाख लेकर फ्लैट खरीदा, पीके ने फोड़ा नया बम
ये भी पढ़ें:प्रशांत के आरोपों पर दिलीप जायसवाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह सोची-समझी साजिश

उन्होने कहा कि मैं किसी राजनीतिक धंधेबाज के झूठे आरोपों से पीछे हटने वाला व्यक्ति नहीं हूं। इसीलिए मैंने उनके ऊपर वकालतन नोटिस जारी किया है। बेतिया की जनता जानती है कि वर्तमान में जो रास्ता है, वही राष्ट्रीय राजमार्ग था और उसके बीच में ही पुल बना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।