15 दिन में सबूत दें वरना केस कर देंगे, प्रशांत किशोर को BJP सांसद संजय जायसवाल भेजा नोटिस
डॉ. जायसवाल ने नोटिस में प्रशांत किशोर से कहा है कि 15 दिनों में पेट्रोल पंप के कारण एलाइनमेंट बदले जाने का सबूत दें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने उनपर मुकदमा दर्ज कराने व जेल भेजने की चेतावनी दी है।
जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संजय जायसवाल ने पीके को कानूनी नोटिस भेजा है और 15 दिनों के अंदर उनके द्वारा लगाए गए आऱोपों से संबंधित सूबत मांगे है। पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद सह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को कानूनी नोटिस भेजा है। जायसवाल ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर आपत्ति जताई है कि जिसमें उन्होंने कहा था कि छावनी ओवरब्रिज का एलाइनमेंट डॉ. संजय जायसवाल के पेट्रोल पंप को लेकर बदला गया है।
डॉ. जायसवाल ने नोटिस में प्रशांत किशोर से कहा है कि 15 दिनों में पेट्रोल पंप के कारण एलाइनमेंट बदले जाने का सबूत दें या सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने उनपर मुकदमा दर्ज कराने व जेल भेजने की चेतावनी दी है। नोटिस की कॉपी उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
एक्स पर उन्होंने लिखा है कि राजनीति में बहुत लोग हैं जो सफल व्यवसाय करते हैं। परंतु प्रशांत किशोर अकेले व्यक्ति हैं जिन्होंने राजनीति का सफल व्यवसायीकरण किया है। अपने काम को चमकाने के लिए वह जिस जिले में जाते हैं, वहां पर अहंकार में चूर होकर जनप्रतिनिधियों पर झूठे इल्जाम लगाते हैं।




साइन इन