सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े और...बिहार के नालंदा में सरेराह महिला से हैवानियत; थाने में केस
महिला ने आगे बताया है, 'तीनों ने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद इज्जत लूटने के इरादे से मुझे जमीन पर पटक दिया गय। महालू महतो ने मेरे सीने पर हाथ लगाया और जबरदस्ती करने लगा।

बिहार के नालंदा जिले में एक महिला के साथ सरेराह हैवानियत की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर कथित तौर से इस हैवानियत का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो की पुष्टि 'लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम' नहीं करता है। इस वायरल वीडियो में महिला बेबस और लाचार नजर आ रही है और कुछ लोग महिला के साथ बदसलूकी की सीमा लांघते नजर आ रहे हैं। महिला ने थाने में केस दर्ज कराई है और अपने साथ हुई हैवानियत को बयां किया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने एफआईआर में कहा है कि वो 26 मार्च की शाम 6-7 के बीच राशन का सामान लाने के लिए गांव के ही एक दुकान पर गई थीं। महिला का आरोप है कि इस दौरान गांव के ही अशोक यादव, महालू महतो और रविकांत कुमार दुकान पर पहुंचे। महिला ने आगे बताया है, ‘तीनों ने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद इज्जत लूटने के इरादे से मुझे जमीन पर पटक दिया गय। महालू महतो ने मेरे सीने पर हाथ लगाया और जबरदस्ती करने लगा। जिससे मेरे कपड़े फट गए। मैं अर्घनग्रन हो गई। अशोक यादव भी इनके साथ था। शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे और उन्होंने मेरी जान बचाई।’
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसके कुल तीन क्लिप हैं जो करीब 42 सेकेंड के हैं। इस वीडियो में कुछ लोगों द्वारा महिला से जबरदस्ती करते देखा जा सकता है। इस दौरान महिलाा चीख रही है और यह लोग उसे गालियां भी दे रहे हैं। घटना को लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के पति रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के नासिक में रहते हैं। महिला अपने सास-ससुर के साथ नूरसराय थाना इलाके के एक गांव में रहती हैं। घटना के अगले दिन महिला ने थाने में केस दर्ज कराया था।
बहरहाल इस मामले में पुलिस ने कड़ा ऐक्शन लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस टीम ने गांव में छापेमारी कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने अशोक यादव और नवनीत कुमार नरोत्तम को अभी तक अरेस्ट किया है। पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए कानूनी कार्रवाई में जुटी है।




साइन इन