ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है; जब RJD छोड़ NDA के हो लिए थे, MLA चेतन आनंद से पटना एम्स में मारपीट
बीते साल बिहार सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान आरजेडी का पाला बदलकर एनडीए के साथ जाने वाले विधायक चेतन आनंद साथ पटना एम्स में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो बुधवार की रात एक मरीज को देखने वो पटना एम्स गए थे। इसी दौरान गार्डों के साथ बहस हो गई थी।

बाहुबली आनंद मोहन और शिवहर से जदयू सांसद लवली आनंद के विधायक बेटे चेतन आनंद के साथ पटना एम्स में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वो एक मरीज को देखने गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर जूनियर डॉक्टरों और सिक्योरिटी गार्डों के साथ बहस हो गई। नौबत मारपीट और धक्कामुक्की तक पहुंच गई। जिसके बाद इस घटना की शिकायत फुलावारी शरीफ थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे पहले चेतन आनंद तब सुर्खियों में आए थे। जब महागठबंधन का साथ छोड़ 2024 में नीतीश कुमार एनडीए में गए थे, तब चेतन आनंद भी आरजेडी का पाला बदलकर एनडीए में बैठ गए थे।
जिसके बाद चेतन आनंद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि 'ठाकुर के कुएं में पानी बहुत है, सब को पिलाना है' दरअसल दरअसल बीते साल जनवरी में बिहार में सरकार के बहुमत परीक्षण से एक दिन पहले पटना में खूब हंगामा हुआ। आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर पटना पुलिस को शिकायत की गई थी की उन्हें किडनैप करके तेजस्वी के आवास पर रखा गया है। जिसके बाद भारी तादाद में तेजस्वी के आवास पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि चेतन आनंद ने पुलिस से कहा कि वो अपनी मर्जी से यहां हैं। इसके बाद पुलिस वापस लौट गई थी।
तेजस्वी यादव ने विधानसभा में चेतन आनंद के पाला बदलने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए छोटा भाई बताया था। उन्होने कहा कि जब चेतन ने किसी ने टिकट नहीं दिया, तो हमने टिकट देकर जितवाया था। 2020 में चेतन आनंद आरजेडी के टिकट पर शिवहर से चुनाव लड़े थे, और जीत गए थे। वहीं साल 2023 में चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन को जेल से बाहर निकालने के लिए नीतीश कुमार ने कानून में बदलाव किए थे। जिसके बाद आनंद मोहन डीएम हत्याकांड में जेल से बाहर आए थे। और नीतीश कुमार का आभार जताया था। बीते लोकसभा चुनाव में चेतन आनंद की मां लवली आनंद जेडीयू के टिकट से शिवहर से सांसद चुनी गई थीं।




साइन इन