Vijay Mandal profile BJP Bihar Minister Nitish cabinet had won first election from Anand Mohan party कौन हैं विजय मंडल जिन्हें बीजेपी ने बनाया मंत्री, आनंद मोहन की पार्टी से जीता था पहला चुनाव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं विजय मंडल जिन्हें बीजेपी ने बनाया मंत्री, आनंद मोहन की पार्टी से जीता था पहला चुनाव

विजय कुमार मंडल अररिया जिले के सिकटी से बीजेपी के विधायक हैं। उन्होंने पहली बार 1995 में पूर्व सांसद आनंद मोहन की बिहार पीपल्स पार्टी से चुनाव जीता था। वह पहले भी बिहार सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं।

Wed, 26 Feb 2025 06:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, अररिया
share
कौन हैं विजय मंडल जिन्हें बीजेपी ने बनाया मंत्री, आनंद मोहन की पार्टी से जीता था पहला चुनाव

चुनावी साल में बिहार की नीतीश कैबिनेट में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इनमें अररिया जिले के सिकटी से विधायक विजय मंडल का नाम भी शामिल है। विजय कुमार मंडल पांच बार विधायक रह चुके हैं। बीजेपी में आने से पहले वह लोजपा और लालू यादव की आरजेडी में रहे। उन्होंने पहली बार आनंद मोहन की बिहार पीपल् पार्टी (बिपीपा) से चुनाव जीता था।

60 वर्षीय विजय मंडल का राजनीतिक सफर लंबा रहा है। वह अभी विधानसभा में बीजेपी के सचेतक हैं। उनका घर कुर्साकांटा प्रखंड के बटराहा में है। उनके पिता का नाम नंदकेश्वर मंडल है। 1995 में वह पहली बार बिपीपा के टिकट पर अररिया से विधायक चुने गए। फिर वे आरजेडी में शामिल हो गए थे। इसके बाद साल 2000 में आरजेडी ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय इसी सीट से चुनाव जीतकर विधायक बन गए। फिर दोबारा वह लालू यादव की पार्टी में चले हो गए। साल 2000 में बिहार सरकार में राज्य मंत्री भी बनाए गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मोतीलाल प्रसाद जिन्हें बीजेपी ने बनाया मंत्री, जनसंघ से थी शुरुआत

2009 के उपचुनाव में विजय मंडल ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसके बाद वे बीजेपी में चले गए। बीजेपी ने 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सिकटी से उम्मीदवार बनाया। विजय मंडल लगातार दो बार से बीजेपी के टिकट पर सिकटी से चुनाव जीतते आ रहे हैं। अब पार्टी ने उन्हें राज्य कैबिनेट में जगह दी है।

(अररिया ब्यूरो के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।