नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता.., डिप्टी सीएम बनने के बाद बोले जदयू नेता विजय चौधरी
उन्होंने आगे कहा कि अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं... नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता।
बिहार के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ चुका है। बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बना है। सम्राट चौधरी को पटना के लोकभवन में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। यानी अब आज से बिहार के मुख्यमंत्री होंगे सम्राट चौधरी। राज्यपाल ने दो डिप्टी सीएम को भी शपथ दिलाई है। जदयू कोटे से वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी डिप्टी सीएम बने हैं। डिप्टी सीएम बनने के बाद विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है।
जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, “ मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।”
उन्होंने आगे कहा, "अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं... नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है।"
डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव क्या बोले
बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, “...उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं...”राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “वे खुद किसकी पाठशाला से निकले हैं?... पहले तो जनता दल ही था।”




साइन इन