भाजपाइयों की सोच विषैली; गिरधारी लाल साहू के बयान पर तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा
उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पति के बिहार की लड़कियों पर दिए विवादित बयान पर तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होने कहा कि 10 हजार रुपए में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार रुपए में लड़की ले आएंगे। भाजपाइयों की यही विषैली सोच है।

इन दिनों सपरिवार विदेश में छुट्टी मना रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा पर हमला बोला है। उत्तराखंड सरकार की मंत्री रेखा आर्या के पति और भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू की ओर से बिहार की महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर तेजस्वी ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं की यही विषैली सोच रही है।
तेजस्वी यादव ने ट्विट करते हुए लिखा कि BJP नेता कह रहे है कि 10 हजार रुपए में महिलाओं का वोट खरीदने के बाद अब बिहार से 20-25 हजार रुपए में लड़की ले आएंगे। भाजपाइयों की बिहार और महिलाओं के प्रति सदा से ही ऐसी विषैली सोच रही है। गिरधारी लाल साहू के इस बयान पर बिहार में भी सियासत तेज हो गई है। आरजेडी और कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष इस मुद्दे पर भाजपा पर हमलावर है। और माफी की मांग कर रहा है।
आपको बता दें उत्तराखंड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरिधारी का सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे सवाल करते है कि नौजवान हो तुम लोग, शादी नहीं हुई तुम्हारी? अब तक तो शादी-बच्चे हो जाने चाहिए थे। क्या बुढ़ापे में शादी करोगे। अगर यहां शादी नहीं हो रही तो चलो मेरे साथ। चार-पांच लड़के मिल जाओ, तैयारी करो। बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। उनके इस विवादित बयान के बाद सियासी घमासान मच गया है।
हालांकि मामला बढ़ता देख अपने बयान पर मांगी मांगते हुए सफाई भी दे डाली। और कहा कि एक मित्र की शादी समारोह को लेकर सामान्य बातचीत हुई थी। जिसे विरोधियों ने तोड़-मरोड़ कर गलत संदर्भ में पेश किया। जो पूरी तरह निराधार और भ्रामक है।




साइन इन