politics heats up over UK Minister husband defaming version on Bihar women BJP JDU RJD Congress condemn UK के मंत्री पति के बयान पर BJP पर फायर, JDU भी गर्म; RJD-कांग्रेस ने RSS को लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

UK के मंत्री पति के बयान पर BJP पर फायर, JDU भी गर्म; RJD-कांग्रेस ने RSS को लपेटा

भाजपा और जदयू ने भी गिरधारी लाल साहू के बयान की निंदा की है। राजद और कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस पर हमला तेज कर दिया।

Fri, 2 Jan 2026 02:28 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
UK के मंत्री पति के बयान पर BJP पर फायर, JDU भी गर्म; RJD-कांग्रेस ने RSS को लपेटा

उत्तराखंड(UK) की मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया तो सर्द मौसम में बिहार में सियासी पारा हाई हो गया। राजद और कांग्रेस ने बीजेपी-आरएसएस पर हमला तेज कर दिया। भाजपा और जदयू ने भी गिरधारी लाल के बयान की निंदा की है। गिरधारी लाल साहू ने अल्मोड़ा में एक सभा में कहा कि बिहार में 20-25 हजार में लड़कियां शादी के लिए मिल जाती हैं। साहू ने अपने बयान पर माफी मांग ली है।

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भारतीय जनत पार्टी की सरकार है। रेखा आर्या धामी कैबिनेट में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की मंत्री हैं। उनके पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। भाजपा की एक सभा में वे युवाओं से कहते दिख रहे हैं अभी तक शादी क्यों नहीं की। शादी क्या बुढ़ापे में करोगे। अबतक तीन चार बच्चे हो जाते। शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही तो बिहार से ले आओ। बिहार में 20-25 हजार में मिल जाती हैं। चलो मेरे साथ तुम्हारी शादी करवाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री पति बोले-25000 में मिल जाती हैं शादी के लिए लड़कियां, बयान से बढ़ा विवाद

इस बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। बीजेपी भी आग बबूला है। बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने इस फूहड़ बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि महिला कोई सौदे की वस्तु नहीं है। यह हरएक महिला का अपमान है। गिरधारी लाल का बयान घोर आपत्तिजनक और शर्मनाक है जो उनके मानसिक दिवालियापन का संकेत है। महिलाओं को कीमत में तौलने वाली सोच बीमार मानसिकता की उपज है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। ऐसे बयान देने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होना चाहिए।

जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि मंत्री के पति का बिहार की महिलाओं पर विवादित बयान गलत बात है। किसी भी स्थान की महिला का अपमान सहन योग्य नहीं है। बहन, बेटी और माता के रूप में हम उन्हें पूजते हैं। वे देवी का रूप हैं। उनके बयान की हम निंदा करते हैं।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि मंत्री पति बयान के लिए बीजेपी को माफी मांगना चाहिए। बिहार की माताओं, बहनों की कीमत लगाने वालों पर कार्रवाई होना चाहिए। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है। कांग्रेस प्रवक्ता असीत नाथ तिवारी ने कहा है कि बिहार की महिलाएं दूनिया भर में छठ पूजा करती हैं। भाजपा के नेता देश भर में संस्कारहीनता करते दिख जाएंगे। यह दीक्षा इन्हें संघ की कार्यशालाओं से मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार,जानिए क्या है 31 साल पुराना मामला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।