fifty year old woman marry with 18 year old boy in bihar love story started in gujrat 50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने, Bihar Hindi News - Hindustan
More

50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 50 साल की महिला और 18 साल के लड़के के बीच यह प्रेम कहानी गुजरात में शुरू हुई। महिला गुजरात में अपने बेटे और पति के साथ रहती थी। कन्हाई भी वही रहता था। एक दिन अचानक कन्हाई और महिला दोनों फरार हो गए। महिला का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है।

Mon, 4 Aug 2025 06:33 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी; बेटी पहुंची थाने

कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है। जब कोई प्यार में पड़ता है तो वो जात-पात और उम्र नहीं देखता। प्यार में पड़ा शख्स हर सीमा लांघ जाता है। एक इसी तरह का चौंकाने वाला मामला बिहार के भागलपुर जिले से सामने आया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक 50 साल की महिला ने 18 साल के लड़के शादी रचा ली है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि महिला के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं हैं। महिला की बेटी और दामाद ने थाने में जाकर इस शादी की शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की मांग की है।

यह मामला भागलपुर के घोघा थाना इलाके का है। पक्कीसराय गांव के रहने वाले सालो मंडल के 18 साल के बेटे कन्हाई कुमार ने 50 साल की महिला से शादी की है। महिला अब कन्हाई के घर में उसकी पत्नी की तरह रह रही है। यह शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के घरवाले काफी आक्रोशित हैं। महिला की बेटी का कहना है कि उनकी मां ने ना सिर्फ समाज को शर्मसार करने का काम किया है बल्कि वो अपनी बेटी और दामाद को देख कर छिप भी रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच साल तक ट्रांसफर नहीं, साल में दो बार तबादल के लिए आवेदन का मौका; नए नियम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के चंपारण में ऑरेंज अलर्ट, सीवान में भी बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल

गुजरात में शुरू हुई प्रेम कहानी

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 50 साल की महिला और 18 साल के लड़के के बीच यह प्रेम कहानी गुजरात में शुरू हुई। महिला गुजरात में अपने बेटे और पति के साथ रहती थी। कन्हाई भी वही रहता था। एक दिन अचानक कन्हाई और महिला दोनों फरार हो गए। महिला का नाम ज्योति देवी बताया जा रहा है। महिला मूल रूप से कहलगांव के शोभनाथपुर की रहने वाली बताई जा रही है। ज्योति को तीन बेटियां, एक बेटा और पोते भी हैं।

पंचायत में हाजिर नहीं हुईं महिला

जब महिला कन्हाई के साथ घर से चली गईं तब उनके घरवालों ने उनकी काफी तलाश की। महिला के शादी रचाने की बात जब उन्हें पता चली तब महिला की बेटियां, उनके दामाद और घर के अन्य सदस्य पक्कीसराय स्थित कन्हाई के घर पहुंचे। इन लोगों ने यहां पंचायत भी बुलाई लेकिन महिला पंचायत में हाजिर नहीं हुईं। इसके बाद महिला के घरवाले लौट गए। इसके बाद ज्योति देवी की एक बेटी गुड़िया कुमारी ने घोघा पुलिस स्टेशन में इस शादी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब, हरियाणा के बाद अब बिहार में स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो, DGP का फरमान

इधर शिकायत दर्ज होने के बाद घोघा थाने की पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट में घोघा थाने के थानेदार अजीत कुमार के हवाले से बताया जा रहा है कि महिला के बेटी का आवेदन मिलने के बाद इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल के बाद कानून के मुताबिक, इसमें कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के चंपारण में ऑरेंज अलर्ट, सीवान में भी बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।