Tejaswi become CM of Bihar Rahul Gandhi not confirmed BJP attacks तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? सवाल पर राहुल गांधी बोले- वोट चोरी रोकना जरूरी है, BJP नेता ने ले ली चुटकी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? सवाल पर राहुल गांधी बोले- वोट चोरी रोकना जरूरी है, BJP नेता ने ले ली चुटकी

पूर्णिया में प्रेस वार्ता में जब राहुल गांधी से पूछा गया कि तेजस्वी यादव को सीएम बनाएंगे तो कांग्रेस नेता ने कुछ और जवाब दिया।

Sun, 24 Aug 2025 03:54 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? सवाल पर राहुल गांधी बोले- वोट चोरी रोकना जरूरी है, BJP नेता ने ले ली चुटकी

बिहार में इंडिया गठबंधन के चुनावी अभियान और सभी प्रकार के फैसले लेने के लिए को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाई गयी है। तेजस्वी यादव को इसका चेयरमैन घोषित किया गया है। राजद ने अपने नेता को अलायंस का सीएम फेस तो घोषित कर दिया है पर कांग्रेस ने अभी तक स्पष्ट हामी नहीं भरी है। कांग्रेस से शीर्ष नेता राहुल गांधी ने भी तेजस्वी को सीएम फेस बनाने पर अपनी सहमती नहीं दी। पूर्णिया में राहुल गांधी ने पत्रकार के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिससे विरोधियों को चुटकी लेने का मौका मिल गया। भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज कुमार ने कहा कि कांग्रेस तेजस्वी यादव को कभी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी।

रविवार को पूर्णिया में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता एक मंच पर बैठे। मौका था संयुक्त प्रेस वार्ता का। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। आखिर में एक पत्रकार ने राहुल गांधी से पूछा कि तेजस्वी यादव आपको पीएम बनाने की बात कहते हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें बिहार का सीएम बनाएगी? इस पर राहुल गांधी ने अलग जवाब दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे लिए भी एप्लीकेबल है... चिराग को तेजस्वी की सलाह पर राहुल गांधी खिलखिला उठे

राहुल गांधी ने कहा कि बहुत अच्छे तरीके से गठबंधन चल रहा है। सारी की सारी पार्टियां जुड़कर काम कर रही हैं। कोई टेंशन नहीं है। आपसी समन्वय है और एक दूसरे की मदद हो रही है। हम लोग राजनैतिक और विचारधारा के स्तर पर जुड़े है। इससे मजा भी आ रहा है। इसका बहुत बेहतर रिजल्ट आएगा मगर वोट चोरी को रोकना है। कुल मिलाकर राहुल गांधी ने यह नहीं कहा कि 2025 में अगर इंडिया अलायंस चुनाव जीत जाती है तो तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे या नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव वाले बिहार की सड़क पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, साथ में राजेश राम

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा है कि कांग्रेस कभी तेजस्वी यादव को सीएम नहीं बनाएगी। तेजस्वी यादव भले ही उनका पिछलग्गू बनकर घूम रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उनको भाव नहीं दे रही है। कारण यह है कि तेजस्वी यादव के पीठ पर अपराध और भ्रष्टाचार का बड़ा बोझ है। चुनाव में इसका नुकसान हो सकता है जो कांग्रेस के स्वीकार नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों से मिले
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने समझाया या राहुल गांधी खुद मंदिर न जाकर खानकाह मस्जिद गए; BJP ने पूछा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।