Tejashwi Yadav received salary dues Finance Minister dismisses Empty Treasury Claim तेजस्वी यादव को मिल चुकी है सैलरी, वित्त मंत्री ने खारिज किया 'खजाना खाली' का दावा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव को मिल चुकी है सैलरी, वित्त मंत्री ने खारिज किया 'खजाना खाली' का दावा

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक दिन पहले दावा किया था कि बिहार सरकार का खजाना खाली है और उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। हालांकि, बिहार के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद ने दावा खारिज करते हुए कहा कि तेजस्वी को सैलरी और सभी बकाया का भुगतान किया जा चुका है।

Fri, 10 April 2026 05:10 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी यादव को मिल चुकी है सैलरी, वित्त मंत्री ने खारिज किया 'खजाना खाली' का दावा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पिछले महीने की सैलरी नहीं मिलने के दावे को सरकार ने खारिज कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि तेजस्वी को मार्च 2026 के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। उसने संबंधित पूर्व का सभी बकाया राशि दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के किसी भी विभाग में वेतन और पेंशन के भुगतान से संबंधित कोई भी समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार विधान मंडल के सभी विधायक एवं एमएलसी के वेतन भी जारी किया जा चुका है। उनके सैलरी भुगतान की प्रक्रिया बीते 2 अप्रैल को ही शुरू कर दी गई थी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यह बयान दिया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी से मिली जानकारी के आधार पर वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि तेजस्वी यादव का 15 नवंबर 2025 से 2 दिसंबर 2025 तक का वेतन बकाया था। बिहार विधानसभा कार्यालय ने बीते 18 मार्च को इस संबंध में सचिवालय कोषागार को इस संबंध में पत्र भेजा था। उसी दिन कोषागार ने बकाया राशि जारी कर दी थी।

वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव के मार्च महीने का वेतन भी जारी कर दिया गया है। 10 अप्रैल को इस संबंध में सचिवालय कोषागार में प्रस्ताव दिया गया, जो तुरंत पारित हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव बोले- हमारी सैलरी नहीं आई, मंत्रियों को भी नहीं मिली, खजाना खाली

तेजस्वी का दावा- सरकार का खजाना खाली

दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को दावा किया था कि बिहार सरकार का खजाना खाली हो चुका है। मंत्रियों से लेकर कर्मचारियों तक को वेतन एवं पेंशन नहीं दी जा रही है। तेजस्वी ने कहा था कि उन्हें खुद भी अब तक (पिछले महीने की) सैलरी नहीं मिली है। तेजस्वी यादव वैशाली जिले के राघोपुर से आरजेडी के विधायक हैं और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं।

तेजस्वी ने कहा था कि बिहार में फंड की कमी से हर वर्ग परेशान है। कर्मचारियों को समय पर सैलरी और पेंशन नहीं दी जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ठेकेदारों को भी सरकार भुगतान नहीं कर रही है। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा था कि एनडीए के नेता डबल इंजन की सरकार का दावा करते हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि बिहार इनके हाथ से निकल चुका है। केंद्र में बैठे भाजपा के नेताओं ने बिहार को ना तो कोई पैकेज दिया और ना और कुछ दिया।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो के इनपुट के साथ)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG के लिए नहीं रुकेगी शादी, भोज के लिए मिलेगा सिलेंडर; बिहार सरकार की गाइडलाइन
ये भी पढ़ें:सरकारी कर्मचारी अब केवल एक बार दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा; जानें क्या हैं शर्ते
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।