suspense over the CM face in the Mahagathbandhan remains Tejashwi said we will not form the government but will महागठबंधन में सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार; तेजस्वी बोले- सरकार नहीं, बिहार बनाने का काम करेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

महागठबंधन में सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार; तेजस्वी बोले- सरकार नहीं, बिहार बनाने का काम करेंगे

महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सरकार नहीं, बिहार बनाने का काम करेंगे। महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। समय आने पर सब तय हो जाएगा।

Sun, 8 June 2025 11:12 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
महागठबंधन में सीएम फेस पर सस्पेंस बरकरार; तेजस्वी बोले- सरकार नहीं, बिहार बनाने का काम करेंगे

महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार है। बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने फिर दोहराया कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, बल्कि उन्हें को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बनाए गए हैं। अल्लावारू के इस बयान पर तेजस्वी से मीडिया ने सवाल किया तो उन्होने कहा कि किसी को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम सरकार नहीं, बिहार बनाने का काम करेंगे। महागठबंधन मिलकर चुनाव लड़ेगा। समय आने पर सब तय हो जाएगा।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 2014 के बाद देश में जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, सभी संवैधानिक संस्थानों को हाईजैक कर लिया गया है। चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा करता है, लेकिन उससे पहले भाजपा के आईटी सेल को पूरी जानकारी हो जाती है। बेहतर होगा कि चुनाव आयोग समेत सभी संवैधानिक संस्थाएं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में 12 जून को महागठबंधन की चौथी बैठक, बिहार चुनाव की रणनीति पर चर्चा
ये भी पढ़ें:ओवैसी और महागठबंधन की बात बनी तो एनडीए का खेल खराब; कैसे टाइट हो जाएगी फाइट?
ये भी पढ़ें:महागठबंधन सरकार में अपराध…बिहार को क्राइम कैपिटल बताने वाले राहुल पर PK का तंज
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के बिहार दौरे को महागठबंधन ने बताया फ्लॉप; कांग्रेस बोली- झूठे वादों..

तेजस्वी ने रविवार को पटना में पत्रकारों से कहा कि वर्ष 2020 में हमारी सरकार लगभग बन चुकी थी, लेकिन पहली बार चुनाव आयोग ने तीन बार प्रेस कॉन्फेंस कर सफाई दी थी। हमलोग जीत रहे थे, लेकिन शाम में अचानक गिनती रोक दी गई फिर देर रात गिनती शुरू की गई। आरोप लगाया कि जीते हुए उम्मीदवारों किसी को 12, किसी को 100 तो किसी को 500 वोट से हरा दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।