Tejashwi yadav is cultureless union minister nityanand rai reacts over comment on pm narendera modi तेजस्वी संस्कारहीन, विरासत में मिली है ऐसी भाषा शैली; पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़के नित्यानंद राय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी संस्कारहीन, विरासत में मिली है ऐसी भाषा शैली; पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़के नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, बल्कि वह पूरे देश के प्रतिनिधि होते हैं। इस कारण प्रधानमंत्री पर की गई किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी पूरे देश और आम जनता पर का अपमान है।

Mon, 23 June 2025 07:12 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
तेजस्वी संस्कारहीन, विरासत में मिली है ऐसी भाषा शैली; पीएम नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर भड़के नित्यानंद राय

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले बिहार में राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीएम के खिलाफ तीखे शब्दों का इस्तेमाल किया था। अब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी संस्कारहीन हैं। उनकी संस्कारहीनता के कारण ही दो-दो बार सत्ता में आने के बाद भी राजद को बाहर जाना पड़ा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग कर तेजस्वी यादव ने अपने परिवार से विरासत में मिले कुसंस्कारों का परिचय दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा सांसद नित्यानंद राय ने रविवार को मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष पर हमला बोला।

एक निजी संस्था के कार्यक्रम में शामिल होने शहर आए मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान राजद और तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रधानमंत्री किसी पार्टी विशेष का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, बल्कि वह पूरे देश के प्रतिनिधि होते हैं। इस कारण प्रधानमंत्री पर की गई किसी भी तरह की अपमानजनक टिप्पणी पूरे देश और आम जनता पर का अपमान है। तेजस्वी को यह भाषा शैली विरासत में मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

यही कारण है कि कभी बहुमत के साथ मजबूती से सत्ता पर काबिज उनके दल और परिवार को लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिस तरह से गरीबों और वंचितों का ख्याल रख रहे हैं, उससे विरोधियों को मिर्ची लग रही है।

उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि को स्वागतयोग्य कदम बताया। कहा कि विपक्षियों को इस बार पेंशन का टेंशन मिला है। खासकर राजद और तेजस्वी इस टेंशन से बौखला गए हैं। लेकिन, हमारी सरकार पहले की ही तरह गरीबों को सम्मान देने का काम करती रहेगी। कहा कि जो व्यक्ति मुंह में सोने का चम्मच लेकर पैदा हुआ है, वह गरीबों का दुख क्या जानेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान

गरीबों की आह लेने के कारण ही लालू और राबड़ी को सत्ता से बेदखल होना पड़ा। अब भी लालू एवं राजद परिवार गरीबों की आह लेने से नहीं चूक रहा है। चारा, अलकतरा और दूध घोटाले के कारण आने वाले दिनों में उनका राजनैतिक अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। वर्तमान सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं के कारण 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महागठबंधन का सीएम कैंडिडेट बताने में अटके तेजस्वी, फिर बोले- तय है, समय पर…
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।