six lane bridge over ganga river in patna cm nitish kumar गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान; गांधी सेतु पर कम होगा भार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान; गांधी सेतु पर कम होगा भार

सीएम ने कहा कि इस पुल के शुरू होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे आवागमन और सुगम हो जाएगा।

Mon, 23 June 2025 05:35 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल की सौगात, पटना से राघोपुर दियारा जाना होगा आसान; गांधी सेतु पर कम होगा भार

बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी पर बने पहले छह लेन पुल का लोकार्पण सोमवार को होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कच्ची दरगाह-बिदुपुर के पटना से राघोपुर स्ट्रेच का लोकार्पण करेंगे। इस पुल के शुरू होने से पटना से राघोपुर दियारा को सालों भर सम्पर्कता प्रदान हो जाएगी। साथ ही गांधी सेतु पर गाड़ियों का दबाव भी कम होगा। लोकार्पण समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव मौजूद रहेंगे।

इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सोमवार को कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया जाएगा। इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेनकोट या छाता लेकर ही निकलें, पूरे बिहार में बरसेंगे बदरा; यहां येलो अलर्ट

गांधी सेतु पर कम होगा यातायात भार:सीएम

सीएम ने कहा कि इस पुल के शुरू होने से महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा तथा उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे आवागमन और सुगम हो जाएगा। सीएम ने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं।

5000 करोड़ का पुल

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि एशियन डेवलपमेंट बैंक से 3,000 करोड़ का ऋण तथा राज्य सरकार लगभग 2000 करोड़ खर्च कर रही है। पहले चरण में कच्ची दरगाह पटना से राघोपुर दियारा का काम पूरा हो गया है जो 4.57 किमी लंबा है। दूसरे चरण में हाजीपुर-महनार पथ से चकसिकंदर और तीसरे चरण में राघोपुर दियारा, वैशाली से हाजीपुर-महनार पथ का निर्माण होगा। पटना-बख्तियारपुर चार लेन एनएच-31 से शुरू होने वाली इस परियोजना का समापन एनएच 322 के चकसिकंदर वैशाली में समाप्त होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी की छुट्टियां खत्म, बिहार में खुल गए स्कूल; तिलक लगाकर होगा छात्र का स्वागत

इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने 23 अगस्त 2015 को अधिवेशन भवन में किया था। पुल निर्माण का काम 31 जनवरी 2016 को वैशाली के राघोपुर अंचल के मोहनपुर में शुरू हुआ था। कच्ची दरगाह से शुरू होने वाला यह पुल सबलपुर होते हुए राघोपुर पार कर मधुरापुर, मजलिसपुर, चकसैदअली दरवा, मथुरा सुल्तानपुर पचकटिया, दिलावरपुर गोवर्धन गांव होते हुए हाजीपुर-बछवाड़ा पथ होते हुए कल्याणपुर, तेलिया, सरमस्तपुर गांव को पार कर वैशाली के चकसिकंदर में समाप्त होगा। यह परियोजना निर्माणाधीन आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे और पटना रिंग रोड का हिस्सा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्रियों का नहीं मिला सामान, एयरलाइंस का मोबाइल बंद
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।