tejashwi yadav attack on samrat choudhary and said 50 gang raped in a few days where is women safety बिहार में चंद दिनों में 50 से अधिक गैंगरेप हुए, तेजस्वी ने गिनाए आंकड़ें; सीएम सम्राट चौधरी को घेरा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चंद दिनों में 50 से अधिक गैंगरेप हुए, तेजस्वी ने गिनाए आंकड़ें; सीएम सम्राट चौधरी को घेरा

तेजस्वी ने लिखा कि सम्राट चौधरी जी के संरक्षण में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं और अपराध बढ़ना आम बिहारी को परेशान करने वाला है। 𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है।

Wed, 20 May 2026 06:23 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में चंद दिनों में 50 से अधिक गैंगरेप हुए, तेजस्वी ने गिनाए आंकड़ें; सीएम सम्राट चौधरी को घेरा

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार सम्राट सरकार पर बड़ा हमला बोला है। इस बार राजद विधायक ने महिला सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे को उठाया है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर बिहार में महिलाओं पर हालिया जुल्म-ओ-सितम के आंकड़ें गिना बड़ा दावा किया है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि हाल के दिनों में बिहार में 50 गैंगरेप हुए हैं। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'बिहार में महिलाओं की गरिमा सुनिश्चित करना एवं महिला सुरक्षा (Women Safety) एक महत्वपूर्ण समस्या और चिंताजनक विषय है। महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों की संख्या के कारण NDA सरकार बिहार में महिला सुरक्षा एक गंभीर समस्या बन गई है। बिहार में ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी महिला के खिलाफ अपराध के बारे में समाचार सुनने को नहीं मिलता हो। आप प्रतिदिन का समाचार उठाकर देखिए, आपकी रूह काँप जाएगी। चंद दिनों में 𝟓𝟎 से अधिक महिलाओं के साथ गैंगरेप और हत्या की घटनाएं हुई है।

हमारा बिहार प्रदेश में खासकर जहां महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। छठी मैया, सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन उसी बिहार में सम्राट चौधरी जी के संरक्षण में महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं और अपराध बढ़ना आम बिहारी को परेशान करने वाला है। 𝟔 महीनों में दुबारा बनी नई सरकार के नए सम्राट के अपावन सानिध्य में सत्ता संपोषित अपराधी अब प्रदेश की माताओं-बहनों और बेटियों पर कहर बनकर टूट रहे है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! ऑनलाइन सेवाएं आज शाम सात बजे से 37 घंटे तक बंद रहेंगी
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट: बिहार में आंधी-बारिश

𝟏. दरभंगा में नाबालिग लडकी से गैंगरेप

𝟐. खेत में काम कर रही नाबालिग से गैंगरेप- सहरसा

𝟑. साढ़े तीन वर्ष की बच्ची से हैवानियत, नाजुक अंग में भोंकी कलम- मुजफ्फरपुर

𝟒. नाबालिग से दरिंदगी के बाद हत्या- लखीसराय

𝟓. दुष्कर्म बाद महिला की हत्या - किशनगंज

𝟔. आर्केस्ट्रा की नाबालिग नर्तकी से दुष्कर्म - बेतिया

𝟕. मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म - आरा

𝟖. आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म- जमुई

𝟗. किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर

𝟏𝟎. जमुई से अपहरण कर लखीसराय में छात्रा से दरिंदगी

𝟏𝟏. दो बहनों का अपहरण, बड़ी के साथ दुष्कर्म कर बनाया वीडियो- जमुई

𝟏𝟐. ननद-भाभी को अगवा कर तीन दिनों तक गैंगरेप - गोपालगंज

𝟏𝟑. नाबालिग छात्रा से गैंगरेप, दरवाजे से घसीटकर ले गए दरिंदे - मुजफ्फरपुर

𝟏𝟒. चार साल की बच्ची से रेप - पटना

𝟏𝟓. आम चुनने गई 𝟕 साल की बच्ची से दुष्कर्म- सहरसा

𝟏𝟔. महिला से सामूहिक बलात्कार- जमुई

𝟏𝟕. बेहोशी की हालत में मक्के की खेत में मिली नाबालिग, दुष्कर्म के बाद दबाया गला- भागलपुर

𝟏𝟖. रेप में नाकाम होने पर कर दी लड़की की हत्या- पटना

𝟏𝟗. खेत में मिला महिला का अर्धनग्न शव, चेहरे पर डाला एसिड- बांका

𝟐𝟎. पश्चिम चंपारण में अपहरण कर सामूहिक कुकर्म

𝟐𝟏. स्कूल से लौट रही 𝟓 साल की मासूम के साथ बलात्कार- पटना

𝟐𝟐. नौबतपुर में घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म - पटना

𝟐𝟑. महिला से दुष्कर्म - सुपौल

𝟐𝟒. मक्के के खेत में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म - पश्चिम चंपारण!

𝟐𝟓. घर में घुस किशोरी से दुष्कर्म - पटना

𝟐𝟔. दुष्कर्म के बाद वीडियो वायरल की धमकी- मधेपुरा

𝟐𝟕. पांच वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बेगूसराय

𝟐𝟖. नर्तकी से सामूहिक दुष्कर्म, अचेत अवस्था में बरामद - बक्सर

𝟐𝟗. टाफी खरीदने गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म- बेतिया

𝟑𝟎. बेलागंज में ट्रेन से उतरीं युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म- गया

𝟑𝟏. छात्रा से दुष्कर्म - पटना

𝟑𝟐. महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी - दरभंगा

𝟑𝟑. दुष्कर्म बाद लड़की की हत्या कर पूर्व मंत्री के घर के पास फेंका- पटना

𝟑𝟒. किशोरी के साथ गैंगरेप - पटना

𝟑𝟓. नौवीं की छात्रा से पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म - नवादा

𝟑𝟔. घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म- गया

𝟑𝟕. नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया - नवादा

𝟑𝟖. ननिहाल आई किशोरी से दुष्कर्म - मुजफ्फरपुर

𝟑𝟗. पुनपुन में युवती से दुष्कर्म - पटना

𝟒𝟎. घर में सोयी नाबालिग से दुष्कर्म - सारण

𝟒𝟏. दुष्कर्म कर वीडियो बनाया - किशनगंज

𝟒𝟐. मध्यप्रदेश की युवती से दुष्कर्म - गया

𝟒𝟑. 𝟏𝟔 साल की किशोरी की गैंगरेप के बाद हत्या - बख्तियारपुर, पटना

𝟒𝟒. चाकू के बल पर छात्रा के साथ गैंगरेप- छपरा

𝟒𝟓. सीतामढ़ी में सरेराह बच्ची से दरिंदगी - सीतामढ़ी

𝟒𝟔. महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म- पूर्णिया

𝟒𝟕. महिला के साथ गैंगरेप- कटिहार

𝟒𝟖. दो बच्चियों के दुष्कर्म बाद हाथ-पैर और गला रेतकर हत्या, शव को घर के पास फेंका- मुजफ्फरपुर

𝟒𝟗. दो चचेरी बहनों से दुष्कर्म - कटिहार

𝟓𝟎. युवती के साथ बलात्कार- पटना

चाहे आप किसी भी दल और विचारधारा से संबंध रखते है लेकिन प्रदेश की महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार और दुष्कर्म के मामलों पर आप सरकार और मुख्यमंत्री की विफलता के साथ खड़े है तो आप संवेदनशील इंसान नहीं है, आपमें इंसानियत ज़िंदा नहीं है और आप अपने किसी प्रिय के साथ अनहोनी के इंतज़ार तक इस सरकार के समर्थक बने बैठे है। बिहार में मातृ शक्ति असुरक्षित है और ये महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं?'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के हर जिले में एयरपोर्ट, पटना में रनवे का विस्तार; सम्राट सरकार का प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।