online facility for electricty and smart meter recharge will be closed for next 37 hours from today 7 pm evening बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! ऑनलाइन सेवाएं आज शाम सात बजे से 37 घंटे तक बंद रहेंगी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! ऑनलाइन सेवाएं आज शाम सात बजे से 37 घंटे तक बंद रहेंगी

इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। ऊर्जा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस दौरान उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं होने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी।

Wed, 20 May 2026 06:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! ऑनलाइन सेवाएं आज शाम सात बजे से 37 घंटे तक बंद रहेंगी

बिहार के बिजली उपभोक्ताओं को 37 घंटे तक बिजली की ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं आधुनिक डिजिटल सुविधा के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी और साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा नया बिलिंग प्रणाली लायी जा रही है। इस कारण बुधवार की शाम 7 बजे से शुक्रवार (22 मई) की सुबह 8 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं से संबंधित सभी ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

ऊर्जा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि इस दौरान उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर रिचार्ज नहीं होने की स्थिति में भी बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होगी। इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन, लोड या नाम परिवर्तन, बिल सुधार सहित अन्य ऑनलाइन सेवाएं नहीं मिलेंगी। दोनों बिजली कंपनियों ने बिजली उपभोक्ताओं से कहा है कि वे आवश्यक बिजली बिल भुगतान और स्मार्ट प्रीपेड रिचार्ज निर्धारित समय से पूर्व कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। नये सॉफ्टवेयर से उपभोक्ताओं को अधिक सुरक्षित, तेज एवं आधुनिक डिजिटल सेवाएं मिलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, उत्तर में ऑरेंज और दक्षिण में येलो अलर्ट: बिहार में आंधी-बारिश
ये भी पढ़ें:बिहार के हर जिले में एयरपोर्ट, पटना में रनवे का विस्तार; सम्राट सरकार का प्लान

प्रियदर्शिनी नगर फीडर एक घंटा बंद रहेगा

पथ निर्माण विभाग के कार्य के कारण बुधवार को दिन में साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे के बीच रेडिएंट पावर सब स्टेशन के तहत 11 केवी प्रियदर्शिनी नगर फीडर शटडाउन रहेगा। इस कारण गणेश दत्त पथ, विजय विहार, पूर्वी जजेज कॉलोनी इलाके की बिजली बाधित रहेगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।