Bihar SIR 98 Percent voter documents arrived in 60 days 13 lakh people now have 8 more days Bihar SIR: 60 दिनों में 98.2% वोटर का दस्तावेज आ गया, 13 लाख लोगों के पास अब सिर्फ 8 दिन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar SIR: 60 दिनों में 98.2% वोटर का दस्तावेज आ गया, 13 लाख लोगों के पास अब सिर्फ 8 दिन

चुनाव आयोग का कहना है कि 98.2 फीसदी वोटर्स ने दस्‍तावेज जमा करा दिए हैं। 1.8% यानी 12,85,200 लोग ऐसे हैं, जो फाइनल वोटर लिस्‍ट में अपना नाम शामिल करने के लिए प्रमाण नहीं दे पाए हैं। जिनके पास अब भी 8 दिन बाकी हैं।

Sun, 24 Aug 2025 08:35 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar SIR: 60 दिनों में 98.2% वोटर का दस्तावेज आ गया, 13 लाख लोगों के पास अब सिर्फ 8 दिन

बिहार में जारी गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के तहत 24 जून से 24 अगस्त 2025 यानी 60 दिनों में 98.2% लोगों ने अपने दस्तावेज़ जमा कर दिए हैं। इसका औसत लगभग 1.64% प्रतिदिन बैठता है। अब भी 1 सितंबर तक 8 दिन शेष हैं और केवल 1.8% (12 लाख 85 हजार 200) निर्वाचकों के दस्तावेज़ जमा होने बाकी हैं। बी.एल.ओ और स्वयंसेवकों की मदद से इन दस्तावेज़ों का संग्रहण कार्य जारी है। जिस तरह गणना प्रपत्र समय से पहले एकत्र किए गए थे, उसी प्रकार दस्तावेज़ों का संग्रहण कार्य भी समय से पहले पूरा हो जाने की संभावना है।

दावे और आपत्तियों की अवधि से निर्वाचकों को ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली में किसी भी त्रुटि को सुधारने का अवसर मिलता है, साथ ही वो आवश्यक दस्तावेज़ भी जमा कर सकते हैं, जो उन्होंने गणना प्रपत्र भरते समय नहीं दिए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 98.2% निर्वाचकों के दस्तावेज़ प्राप्त हो चुके हैं। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्राफ्ट नामावली में कुल 7.24 करोड़ निर्वाचकों में से अब तक 0.16% दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इनमें से 10 आपत्तियां बिहार के 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बी.एल.ए द्वारा, कुछ उन व्यक्तियों द्वारा जो उस विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नहीं हैं, और 1,21,143 दावे/आपत्तियाँ संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचकों द्वारा दी गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार SIR में आधार को मानना ही होगा, चुनाव आयोग से सुप्रीम कोर्ट की दो टूक
ये भी पढ़ें:बिहार में अब तक कितने लोगों ने वोटर बनने का दिया आवेदन, चुनाव आयोग ने बताया
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग ने SIR में हटाए वोटरों के नाम बूथों पर चिपकाए, SC ने दिया था आदेश

3,28,847 नए निर्वाचकों, जिन्होंने 1 जुलाई तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है या 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, उन्होने ने भी प्रपत्र 6 और घोषणा पत्र जमा किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO), सभी 38 जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों (DEO), 243 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO), 2,976 सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (AERO), 90,712 बीएलओ (BLOs), लाखों स्वयंसेवकों और 12 प्रमुख राजनीतिक दलों के क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं जिला अध्यक्षों सहित उनके द्वारा नियुक्त लगभग 1.60 लाख बीएलए (BLAs) के प्रयासों की सराहना की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोट चोरी के लिए EC और BJP की पार्टनरशिप; राहुल गांधी ने SIR पर भी उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? राहुल ने नहीं दी रजामंदी, दिया यह जवाब

आपको बता दें बिहार का विशेष गहन पुनरीक्षण निर्धारित समयानुसार चल रहा है। प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों पर निर्णय तथा पात्रता दस्तावेज़ों का सत्यापन संबंधित ईआरओ/एईआरओ द्वारा 25 सितंबर 2025 तक पूरा किया जाना है और अंतिम जांच के बाद 30 सितंबर 2025 को अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।