Tejashwi Yadav alleges minister PA selling beds in hospital rapes in every district मंत्री के पीए अस्पताल में बेड बेच रहे, हर जिले में रेप हो रहे; नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मंत्री के पीए अस्पताल में बेड बेच रहे, हर जिले में रेप हो रहे; नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि हर जिले में रेप हो रहे हैं। अस्पताल में मंत्री के पीए बेड बेच रह हैं।

Tue, 3 June 2025 02:54 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मंत्री के पीए अस्पताल में बेड बेच रहे, हर जिले में रेप हो रहे; नीतीश सरकार पर भड़के तेजस्वी यादव

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा है। मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले में बलात्कार हो रहे हैं। हाल ही में सीतामढ़ी में भी 11 साल की बच्ची से रेप हुआ। पटना के पीएमसीएच में बेड न मिलने पर रेप पीड़िता की मौत पर तेजस्वी ने आरोप लगाया कि अस्पतालों में बेड बेचे जा रहे हैं। एनएमसीएच में मंत्री के पीए बेड बेच रहे हैं।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम एवं राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। तेजस्वी ने कहा, “हर जिले में रेप की घटनाएं हो रही हैं। सरकार कौन-से नशे में है, पता नहीं। पुलिस वसूली में लगी हुई है। दो-दो डिप्टी सीएम हैं उन्हें भी कोई मतलब नहीं है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में PMCH हुई लापरवाही? जांच के लिए बनी टीम

उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के नेता नीति आयोग की बैठक में नहीं जाते, सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रमों में जाते हैं। उन्हें बिहार से कोई लेना-देना नहीं है। बिहार में अपराध इतना बढ़ गया है, फिर भी कोई कोई समीक्षा नहीं बैठक होती है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग का धंधा चल रहा है। रिटायर्ड अफसर तबादले करवा रहे हैं, जबकि डीजीपी के हाथों में कुछ नहीं है।

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार पुलिस का प्रदर्शन बहुत खराब है। किसी मामले की जांच होती है, अदालत तक जाता है तो अपराधी जमान पर छूटकर बाहर आ जाते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहस का डेट और समय बताएं, तेजस्वी ने मंगल पांडे चैलेंज कबूला? नित्यानंद राय गर्म

मंगल पांडेय पर बिफरे तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जमकर भड़ास निकाली। पीएमसीएच में बेड न मिलने से मुजफ्फरपुर की रेप पीड़ित बच्ची की मौत हो जाने के मुद्दे पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से जवाब मांगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुछ दिन पहले वह (मंगल पांडेय) मैदान में आकर बहस करने की चुनौती दे रहे थे। मंत्री को पहले जवाब देना चाहिए कि 9 साल की मासूम बच्ची को अस्पताल में बेड क्यों नहीं मिला।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।