Fix date and time Tejaswi accept Mangal Pandey challenge Nityanand Rai angry at Lalu son बहस का डेट और समय बताएं, तेजस्वी ने मंगल पांडे चैलेंज कबूला? नित्यानंद राय लालू के लाल पर गर्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बहस का डेट और समय बताएं, तेजस्वी ने मंगल पांडे चैलेंज कबूला? नित्यानंद राय लालू के लाल पर गर्म

तेजस्वी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से काम करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों का भी दौरा करना चाहिए। हमने अस्पताल नहीं आने वाले 700 डॉक्टरों को बर्खास्त किया था। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। कहा कि बहस के लिए मंच लगवाएं। समय, दिन बताएं। हम आ जाएंगे।

Thu, 22 May 2025 10:06 AMSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
बहस का डेट और समय बताएं, तेजस्वी ने मंगल पांडे चैलेंज कबूला? नित्यानंद राय लालू के लाल पर गर्म

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि एनएमसीएच को लेकर हमने वीडियो भी जारी किया है। हकीकत है कि अस्पताल में चूहे घुस रहे हैं। लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। माफिया बेड बेच रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री की ओर से बहस करने की खुली चुनौती देने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि वे मंच लगवाएं। समय, दिन बताएं। हम आ जाएंगे। विधानसभा में जब जवाब देना होता है तो बोलते नहीं हैं।

तेजस्वी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को गंभीरता से काम करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री को अस्पतालों का भी दौरा करना चाहिए। हमने अस्पताल नहीं आने वाले 700 डॉक्टरों को बर्खास्त किया था। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ था। हमने मिशन 60 चलाया। 500 से अधिक दवाएं नि:शुल्क देने की शुरुआत की। स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर होने का दावा करने वालों को मधेपुरा, पूर्णिया सरकारी मेडिकल कॉलेज की स्थिति की जानकारी देनी चाहिए। जब मान्यता समाप्त होने की बात आती है तो कर्मचारी बहाल कर दिए जाते हैं। आरोप लगाया कि सरकार को गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से कोई मतलब नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी की माई बहिन मान योजना पर कांग्रेस सवार; नंबर जारी, रजिस्ट्रेशन भी शुरू

मंगल पांडे ने दी थी डिबेट की चुनौती

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा था कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई ने स्वास्थ्य मंत्री रहते कोई काम नहीं किया। तेजस्वी यादव ने स्वास्थ्य सेवाओं में ना तो कोई सुधार किया और ना ही किसी को नौकरी दी। वे केवल भाषण देते रह गए। मंगल पांडेय ने चुनौती दी थी कि तेजस्वी यादव खुले मंच पर आकर बहस करें और बताएं कि उन्होंने क्या काम किया है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्धसैनिक बलों को सेना की तरह मिले सम्मान, तेजस्वी यादव का अमित शाह को खत

तेजस्वी विकास पर नहीं कर सकते बहस

इधर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को चुनौती देता हूं कि वह बिहार के किसी भी भूमि पर विकास के मुद्दे पर बहस करने को तैयार हों। तेजस्वी यादव से हमारी पार्टी का कोई भी एक जिलाध्यक्ष हर विषय पर बहस को तैयार है। मगर तेजस्वी यादव में इसकी भी क्षमता नहीं है कि वे हमारे जिलाध्यक्ष से विकास के मुद्दे पर बहस कर सकें। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में शांति, बेहतर विधि-व्यवस्था की बात हो या सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का। हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में तेजस्वी और चिराग के गाने बजाने पर बवाल, दूल्हे के पिता की पिटाई

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि सांसदों का दल भारत से रवाना हुआ है। ये सभी सांसद पाकिस्तान का मुद्दा, जो आतंकवाद पैदा कर इसका फैलाव दुनिया में करता है, उसपर भारत का पक्ष विदेशों में रखेंगे। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आतंकियों के माध्यम से विश्व को तबाह-तंग करने की पाकिस्तान की साजिश है। पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों ने भारत के स्वाभिमान पर हमला किया, जिस घटना में 26 निर्दोष भारतीयों की जान गई। इसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर किया। ये सब वास्तविकता दुनिया पहले से जान रही है। फिर भी, भारत को लोकतंत्र में विश्वास है। भारत अपनी इस स्थिति को सांसदों के माध्यम से अन्य देशों को बताएगा। इसी मकसद से सांसदगण यहां से गए हैं। इसके लिए मैं भारतीय संसद को बधा

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।