bihar health minister mangal pandey make team for investigate muzaffarpur rape victim dead मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में PMCH हुई लापरवाही? जांच के लिए मंगल पांडेय ने बनाई टीम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में PMCH हुई लापरवाही? जांच के लिए मंगल पांडेय ने बनाई टीम

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुजफ्फरपुर में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद पीएमसीएच में उसके उपचार में हुई कथित लापरवाही की जांच के लिए टीम गठित की है। विभाग के तीनों निदेशक प्रमुख के नेतृत्व में यह जांच होगी।

Tue, 3 June 2025 12:59 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता के इलाज में PMCH हुई लापरवाही? जांच के लिए मंगल पांडेय ने बनाई टीम

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी में नाबालिग दलित लड़की के साथ रेप और फिर उसकी हत्या के मामले को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इस पूरे प्रकरण में पटना स्थित पीएमसीएच में पीड़िता के इलाज में लापरवाही की बात भी कही जा रही है। अब इस मामले में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कड़ा ऐक्शन लिया है।

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मुजफ्फरपुर में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद पीएमसीएच में उसके उपचार में हुई कथित लापरवाही की जांच के लिए टीम गठित की है। विभाग के तीनों निदेशक प्रमुख के नेतृत्व में यह जांच होगी। यह टीम मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच और पटना के पीएमसीएच में जांच कर रिपोर्ट देगी। स्वास्थ्य मंत्री ने पटना में मीडिया को यह जानकारी दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुढ़नी रेप पीड़िता की काटी थी सांस की नली, सबसे बड़े अस्पताल में इलाज नहीं

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में नौ साल की एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। रेप के बाद हैवान ने दलित बच्ची का गर्दन रेता था। इस कांड के बाद कोहराम मच गया था। बच्ची को उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में पहले भर्ती करवाया गया था। यहां से उसे बाद में पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया था। बच्ची करीब 5 दिनों तक SKMCH में एडमिट रही थी।

विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि पीएमसीएच में बच्ची को एडमिट करने के लिए उसके परिजनों को करीब 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था क्योंकि उसे वहां बेड ही नहीं मिल रहा था। कांग्रेस का यह आरोप है कि जब कांग्रेस के नेता पीएमसीएच पहुंचे तब बच्ची को एडमिट किया गया लेकिन उसका वहीं ठीक ढंग से इलाज नहीं किया गया था। कांग्रेस का दावा है कि बेहतर इलाज के अभाव में बच्ची ने आखिरकार दम तोड़ दिया। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर प्रदर्शन भी किया था। इतना ही नहीं यह विवाद इतना बढ़ा था कि इसपर बीजेपी के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने इस्तीफा भी दे दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PMCH में इलाज के बिना रेप पीड़िता की मौत से असित नाथ तिवारी बागी, BJP से इस्तीफा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दलित बच्ची की बलात्कार के बाद मौत पर गर्म हुईं मायावती, बोलीं- बिहार कब बदलेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।