Tejashwi yadad said ljpr mp veena devi husband and jdu mlc dinesh singh has two voter id and epic number सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह का नाम भी वोटर लिस्ट में दो जगह, तेजस्वी यादव ने दिखाया J𝐃𝐔 एमएलसी का ईपिक नंबर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह का नाम भी वोटर लिस्ट में दो जगह, तेजस्वी यादव ने दिखाया J𝐃𝐔 एमएलसी का ईपिक नंबर

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले एनडीए की सांसद वीणा देवी को लेकर दावा किया कि मतदाता सूची में उनका नाम दो जगह पर है और दोनों ही जगहों पर उनके उम्र में अंतर है। अब तेजस्वी यादव ने ऐसा ही दावा वीणा देवी के पति और JDU के विधान पार्षद दिनेश सिंह को लेकर भी किया है।

Thu, 14 Aug 2025 09:24 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सांसद वीणा देवी के पति दिनेश सिंह का नाम भी वोटर लिस्ट में दो जगह, तेजस्वी यादव ने दिखाया J𝐃𝐔 एमएलसी का ईपिक नंबर

बिहार में SIR पर हंगामा नहीं थम रहा है। विपक्षी पार्टियां लगातार यह दावा कर रही हैं कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान धांधली हुई है और इस धांधली के जरिए चुनाव आयोग बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहता है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पहले एनडीए की सांसद वीणा देवी को लेकर दावा किया कि मतदाता सूची में उनका नाम दो जगह पर है और दोनों ही जगहों पर उनके उम्र में अंतर है। अब तेजस्वी यादव ने ऐसा ही दावा वीणा देवी के पति और जनता दल यूनाइटेड के विधान पार्षद दिनेश सिंह को लेकर भी किया है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'पर लिखा कि नीतीश कुमार के खास एमएलसी दिनेश सिंह का 'वोट घोटाला' उजागर हुआ है। इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐑𝐄𝐌𝟎𝟗𝟑𝟑𝟐𝟔𝟕 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟐𝟕 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। इनके दो अलग अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो अलग-अलग वोट है। 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA सांसद वीणा देवी के पास दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा; SIR पर सवाल

तेजस्वी यादव ने पूछे तीखे सवाल

इसी के साथ तेजस्वी यादव ने कुछ तीखे सवाल भी पूछे हैं। तेजस्वी यादव ने पूछा है कि क्या दो अलग-अलग फॉर्म पर जेडीयू एमएलसी ने खुद हस्ताक्षर किए हैं? चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, दो अलग-अलग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में इनके दो अलग अलग वोट कैसे बन गए? क्या मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने इनके दो वोट बनने दिए? क्या यह 𝐄𝐂 द्वारा 𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है? क्या चुनाव आयोग दिनेश सिंह को दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?

सांसद वीणा देवी पर कही थी यह बात..

इससे पहले तेजस्वी यादव ने एमएलसी दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी को लेकर भी कई तीखे सवाल पूछे थे। तेजस्वी यादव ने बताया था कि सांसद वीणा देवी के पास भी दो अलग-अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। उन्होंने दावा किया था कि मतदाता सूची में वीणा देवी का दो जगहों पर नाम है और एक जगह उनकी उम्र 55 साल तथा दूसरी जगह उनकी उम्र 54 साल है। उन्होंने पूछा था कि क्या अब सांसद को दो अलग-अलग जगहों से नोटिस भेजा जाएगा?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में कब तक रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी;मौसम का हाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।