bihar weather report heavy rain will continue for four days thunder storm and lightning strike Bihar Weather: सुरक्षित रहें! बिहार में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: सुरक्षित रहें! बिहार में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम का हाल

Bihar Weather: गुरुवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। किशनगंज जिले में भारी वर्षा के आसार हैं। राज्य के मध्य एवं पूर्वी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। 

Thu, 14 Aug 2025 05:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: सुरक्षित रहें! बिहार में कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर, तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। कहीं तेज बारिश हो रही है, कहीं रुक-रुककर दिन भर बादल बरस रहे हैं। बुधवार अल सुबह से पटना सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से जलभराव की स्थिति हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह से शाम तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पटना समेत 16 जिलों में झमाझम हुई है। बेहतर वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के आसार नहीं है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कहीं आंशिक तो कहीं भारी वर्षा की स्थिति मेघ गर्जन के साथ बनी रहेगी। गुरुवार को पटना सहित राज्य के कई जिलों में वर्षा के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। किशनगंज जिले में भारी वर्षा के आसार हैं। राज्य के मध्य एवं पूर्वी भागों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को मौसम की स्थिति देखे सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फर्जी सर्टिफिकेट पर ले ली नौकरी, पटना एम्स के 2 डॉक्टरों पर धोखाधड़ी का केस

बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई। खगड़िया में सर्वाधिक वर्षा 206 मिमी दर्ज की गई। राजधानी में सुबह साढ़े नौ बजे तक 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना में दिनभर में कुल 29.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। किशनगंज में 33 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने 15 अगस्त को गयाजी और पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस व 34.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राज्य में मौसम सामान्य बना हुआ है। जहां बारिश नहीं हुई वहां उमस की स्थिति बनी है।

इन जगहों पर हुई बारिश

खगड़िया के मानसी में 188.6 मिमी, सारण के परसा में 157.4 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 135.2 मिमी, अररिया के रानीगंज में 122.4 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 117.6 मिमी, अररिया के जोकिहाट में 108.2 मिमी, पूर्णिया के बैसा में 98.8 मिमी, किशनगंज के चरघरिया में 97 मिमी, खगड़िया के गोगरी में 82.4 मिमी, सारण के दिघवारा में 80.2 मिमी, रोहतास के तिलौथू में 80.2 मिमी, रोहतास के इंद्रपुरी में 77.6 मिमी, बेगूसराय के बछवाड़ा में 76.2 मिमी, मोहनिया में 75 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NDA सांसद वीणा देवी के पास दो वोटर आईडी, तेजस्वी यादव का दावा; SIR पर सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।