Tejashwi surrounded Nitish government on Purnia massacre said DK tax caused anarchy in Bihar पूर्णिया नरसंहार पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- DK टैक्स से बिहार में अराजकता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया नरसंहार पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- DK टैक्स से बिहार में अराजकता

पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या के मामले पर आरजेडी और कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि एक खास टैक्स के कारण बिहार में अराजकता चरम पर है। पुलिस अधिकारी बेबस हैं। कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

Mon, 7 July 2025 10:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पूर्णिया नरसंहार पर तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- DK टैक्स से बिहार में अराजकता

पूर्णिया में डायन के शक में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतराने की दिल दहला देने वाली घटना से हर कोई सकते में हैं। हैरानी इस बात कि इस घटना पर पूरे गांव ने चुप्पी साध रखी थी। आरोपियों ने पांच लोगों की हत्या के बाद शवों को बोरे में भरकर तालाब में फेंक दिया था। अभी इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना अब विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर निशाना साधा है।

उन्होने कहा लिखा कि पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 लोगों को जिंदा जलाकर मार दिया। डीके टैक्स के कारण बिहार में अराजकता चरम पर, डीजीपी/सीएस बेबस, कानून व्यवस्था ध्वस्त है। परसों सीवान में 3 लोगों की नरसंहार में मौत, विगत दिनों बक्सर में नरसंहार में 3 की मौत, भोजपुर में नरसंहार में 3 की मौत।अपराधी सतर्क, मुख्यमंत्री अचेत, भ्रष्ट भूंजा पार्टी मस्त, पुलिस पस्त! डीके की मौज क्योंकि डीके ही असल बॉस।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, अंधविश्वास में बड़ा कांड
ये भी पढ़ें:पांच लोगों की हत्या पर पूरा गांव खामोश, बच्चे ने पुलिस को बताया; फिर हुआ खुलासा

वहीं इस मामले पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने पूर्णिया में डायन के शक में एक आदिवासी परिवार के 5 लोगों को 250 लोगों द्वारा घेरकर जिंदा जलाने की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए सभी दोषियों पर तुरंत से कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी तक उचित कार्रवाई नहीं कर सकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।