Tejashwi returned to Patna with son Iraj and wife Lalu Rabri gave a grand welcome to their grandson बेटे इराज और पत्नी के साथ तेजस्वी लौटे पटना; लालू-राबड़ी ने पोते का ग्रैंड वेलकम किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेटे इराज और पत्नी के साथ तेजस्वी लौटे पटना; लालू-राबड़ी ने पोते का ग्रैंड वेलकम किया

बेटे इराज, और पत्नी राजश्री के साथ तेजस्वी यादव शुक्रवार को पटना लौट आए। इस मौक पर लालू यादव और राबड़ी देवी ने पोते का भव्य स्वागत किया। तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं। उनको पहले से एक बेटी है।

Fri, 30 May 2025 07:06 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बेटे इराज और पत्नी के साथ तेजस्वी लौटे पटना; लालू-राबड़ी ने पोते का ग्रैंड वेलकम किया

आरजेडी चीफ लालू यादव के छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव तथा नवजात बेटे इराज के साथ शुक्रवार को कोलकाता से पटना लौट आए हैं। शुक्रवार को एयरपोर्ट से वो सीधे 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास पहुंचे, जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पोते का जोरदार स्वागत किया। नन्हे मेहमान के वेलकम का वीडियो लालू परिवार ने अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। आपको बता तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं। उनको एक बेटी पहले से ही है।

तेजस्वी यादव ने अपने बेटे का नाम इराज रखा है। पटना लौटने पर दादा लालू यादव और दादा राबड़ी देवी ने इराज का ग्रैंड वेलकम किया। उसके घर आने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस बीच मीसा भारती ने खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि आज अस्पताल से इराज और राजश्री के सकुशल घर आने पर उनके स्वागत के क्षण, इराज ने घर की रौनक और बढ़ा दी है। तुम्हारी बुआ का तुमको ढेर सारा प्यार और दुलार ‘इराज’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को बधाई देने अस्पताल पहुंचीं ममता, लालू से बोलीं- तबीयत का ख्याल रखना
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-राबड़ी ने तेजस्वी के बेटे का नाम Iraj Lalu Yadav रखा, क्या है इराज का मतलब?
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के बेटे का नाम इराज लालू यादव, दादा-दादी ने किया पोते का नामकरण

आपको बता दें 27 मई को कोलकाता के एक अस्तपाल में पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया था। और तेजस्वी दूसरी बार पिता बने थे। लालू परिवार में पोते के आने के बाद तेजस्वी यादव ने बेटे की तस्वीर दिखा कर ‘जय हनुमान’ कहा था। वहीं अस्पताल में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तेजस्वी और राजश्री को बधाई देने अस्पताल पहुंची थी। इस दौरान उन्होने लालू यादव से भी मुलाकात कर सेहत का ध्यान रखने को कहा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।