tejashwi yadav son name is iraj lalu yadav grandfather lalu prasad yadav तेजस्वी के बेटे का नाम इराज लालू यादव, दादा-दादी ने किया पोते का नामकरण, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के बेटे का नाम इराज लालू यादव, दादा-दादी ने किया पोते का नामकरण

तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह दूसरी बार पिता बने थे। तेजस्वी ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए जय हनुमान भी लिखा था। तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं। एक बेटी पहले से है, जिसका नाम कात्यायनी है।

Wed, 28 May 2025 10:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
तेजस्वी के बेटे का नाम इराज लालू यादव, दादा-दादी ने किया पोते का नामकरण

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बेटे का नाम इराज तो तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री ने बेटे का पूरा नाम इराज लालू यादव रखा है। लालू प्रसाद ने बुधवार को यह जानकारी एक्स पर दी है। बता दें कि मंगलवार की सुबह तेजस्वी यादव पिता बने थे। तेजस्वी ने एक्स पर अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए ‘जय हनुमान’ लिखा था। तेजस्वी दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी यादव की एक बेटी भी है जिसका नाम कात्यायनी है। इराज का मतलब भगवान हनुमान होता है। बच्चे का जन्म मंगलवार को हुआ है जो हनुमान जी का दिन माना जाता है।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के घर में नए मेहमान का आगमन से परिवार के सदस्य खुश हैं। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने बेटे को कोलकाता में जन्म दिया है। लालू और परिवार के सदस्य सोमवार की शाम पटना से कोलकाता रवाना हुए थे। लालू परिवार में पोते का आगमन होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने परिवार को बधाई दी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मंगलवार को बच्चे के जन्म के बाद उसे देखने और परिवार को बधाई देने अस्पताल गई थीं।

'इराज लालू यादव' के बड़े पापा तेज प्रताप यादव ने भी कल तेजस्वी को बधाई दी थी। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा था,'श्री बांके बिहारी जी के असीम कृपा व आशीर्वाद से नवजात शिशु के आगमन ( पुत्ररत्न की प्राप्ति ) पर मुझे बड़े पापा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है..छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव एवं राज श्री यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...भतीजे को मेरा स्नेहिल आशीर्वाद एवं शुभ प्यार।'

लालू परिवार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा

अब भले ही नन्हें मेहमान के आने से लालू परिवार में खुशी का माहौल हो लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह परिवार विवादों में भी घिर गया है। दरअसल हाल ही में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का एक पोस्ट काफी वायरल हुआ था। इस पोस्ट में तेज प्रताप यादव, अनुष्का यादव नाम की एक युवती के साथ नजर आए थे। इस पोस्ट के जरिए तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में हैं।

यहां बता दें कि तेज प्रताप यादव की शादी ऐश्वर्या से हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच तलाक का मामला अभी कोर्ट में है। इस बीच तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने इस मामले में कड़ा ऐक्शन लिया था। लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस मुद्दे पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। हालांकि, खुद तेज प्रताप यादव ने एक्स पर सिर्फ इतना ही कहा था कि मेरे फेसबुक को हैक कर फोटो एडिट की गई है और यह उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ही नहीं लव अफेयर में कई राजनेताओं का करियर हुआ बर्बाद, परिवार भी छूटा
ये भी पढ़ें:कभी PM मोदी पर टिप्पणी तो कभी बहुरुपिया, तेज प्रताप का अंदाज RJD पर भी पड़ा भारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।