Mamata Banerjee reached the hospital to congratulate Tejashwi told Lalu to take care of his health तेजस्वी को बधाई देने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं- तबीयत का ख्याल रखना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी को बधाई देने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं- तबीयत का ख्याल रखना

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। पत्नी राजश्री ने कोलकाता के अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। इस मौके बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी बधाई देने पहुंची। इस दौरान उन्होने लालू यादव से मुलाकात की। और तबीयत का ख्याल रखन को कहा।

Tue, 27 May 2025 03:16 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी को बधाई देने अस्पताल पहुंचीं ममता बनर्जी, लालू से बोलीं- तबीयत का ख्याल रखना

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। कोलकाता में पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और इंडिया अलायंस की सहयोगी ममता बनर्जी भी शुभकामनाएं देने पहुंचीं। उन्होने तेजस्वी और राजश्री को बधाई दी। साथ ही राजद चीफ लालू यादव की सेहत का हाल जाना, और तबीयत का ख्याल रखने को कहा।

सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर लिखा कि तेजस्वी यादव और राजश्री के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। मेरी ओर से उन्हें, लालू जी और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी है।

मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं, और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी। मैंने वादा किया था, कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई, मेरे दिल में स्नेह और आशीर्वाद। यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भतीजे के जन्म से तेज प्रताप की खामोशी टूटी, तेजस्वी को बधाई देकर क्या बोले
ये भी पढ़ें:कात्यायनी जैसा, पापा बेटा हुआ, पोता आपको; तेजस्वी परिवार का वीडियो कॉल सामने आया

इसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आभार जताते हुए एक्स पर लिखा कि आज के दौर में जैसी आत्मीयता, जैसा परस्पर सम्मान पापा को प्राप्त है , वैसा विरलों को ही नसीब होता है। बंगाल की माननीया मुख्यमंत्री आदरणीया सुश्री ममता बनर्जी जी हम सबों की अभिभावक हैं, और पापा और उनके बीच भाई - बहन का अटूट रिश्ता पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू परिवार में पोता आ गया, तेजस्वी ने बेटे की फोटो दिखाकर कहा, जय हनुमान

करीब दो साल बाद तेजस्वी फैमिली में बेटे का आगमन हुआ है। बेटे के जन्म पर मीसा यादव समेत अन्य बहनों ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। साथ ही पटना स्थित आरजेडी कार्यालय में भी जश्न का माहौल है। मंगल गीत गाए जा रहे हैं, और मिठाई बांटी जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।