Mangani Lal Mandal will be the 7th state president of RJD filed nomination announced on 19 June आरजेडी के 7वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे मंगनी लाल मंडल; दाखिल किया नामांकन किया, 19 जून को ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरजेडी के 7वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे मंगनी लाल मंडल; दाखिल किया नामांकन किया, 19 जून को ऐलान

आरजेडी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कर दिया। पार्टी के वे सातवें प्रदेश अध्यक्ष होंगे। 19 जून को इनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा होगी। इस मौके पर उन्होने कहा कि मैं इस चुनौती को पूरा करने के लिए चुनावी वर्ष में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

Sat, 14 June 2025 02:36 PMSandeep Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आरजेडी के 7वें प्रदेश अध्यक्ष होंगे मंगनी लाल मंडल; दाखिल किया नामांकन किया, 19 जून को ऐलान

राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कर दिया। पार्टी के वे सातवें प्रदेश अध्यक्ष होंगे। 19 जून को ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में इनके निर्वाचन की विधिवत घोषणा होगी। प्रदेश राजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के बाद मंगनी लाल ने कहा कि मैंने आज प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। हमें बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आभार प्रकट किया। कहा कि यह मेरे लिए बड़ी चुनौती है और मैं इस चुनौती को पूरा करने के लिए चुनावी वर्ष में पूरी ताकत झोंक दूंगा।

वहीं मंगनी लाल मंडल के प्रदेश राजद अध्यक्ष पद के नामांकन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि मंगनी लाल हमारे पिता लालू प्रसाद के साथ लंबे समय तक काम किया। हम सभी को खुशी है कि आज मंगनी लाल मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। मंगनी लाल मंडल समाजवादी विचारधारा को मानने वाले कर्पूरी ठाकुर के करीबी और सहयोगी हैं। सामाजिक राजनीति को बढ़ाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। हमारे पिता के साथ कई वर्षों तक काम किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहनी ने तेजस्वी के सामने उठाया सीटों का मुद्दा, CPI ने की माले की शिकायत कर दी
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन की बैठक, सभी दलों से सीटों का ब्योरा मांगा
ये भी पढ़ें:अगरबत्ती घुमाया और मत्था टेका, तेजस्वी जिस सड़क पर हादसे में बचे उसकी हुई पूजा

उन्होंने कहा कि, हमारी पार्टी जनता की बात करती है। सबको लेकर आगे चलती है। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। ये सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। नीति आयोग की रिपोर्ट से यह पता चलता है। रिटायर्ड अधिकारी सरकार चला रहे हैं।

आपको बता दें पार्टी के पहले प्रदेश अध्यक्ष कमल पासवान बने थे। वो 24 दिनों तक इस पद पर रह सके। उनका कार्यकाल 5 जुलाई 1997 से 29 जुलाई 1997 तक रहा। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उदय नारायण चौधरी को चुना गया। उनका कार्यकाल 30 जुलाई 1997 से 17 अप्रैल 1998 तक रहा। इसके बाद पीताम्बर पासवान राजद के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए। उनका कार्यकाल 18 अप्रैल 1998 से 29 सितंबर 2003 तक रहा। इनके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अब्दुलबारी सिद्दीकी को दी गई। उन्होंने 30 सितंबर 2003 को पद संभाला और इस पद पर 4 दिसंबर 2010 तक रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू के जन्मदिन पर आंबेडकर का अपमान? वीडियो पर सियासी खलबली
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप का नई पार्टी बनाने से इनकार, लालू संग फोटो शेयर कर ‘जयचंद’ पर बरसे

इनके बाद डॉ. रामचंद्र पूर्वे को 5 दिसंबर 2010 को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनका कार्यकाल 26 नवम्बर 2019 तक रहा। इसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी जगदानंद सिंह को दी गई। जगदानंद को प्रदेश अध्यक्ष 27 नवम्बर 2019 को बनाया गया, जो अब तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब मंगनीलाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष का पद भार संभालेंगे। मंगनी लाल मंडल धानुक जाति से आते हैं। ये अतिपिछड़ा समुदाय से आते हैं। चुनावी साल में पार्टी ने मंगनी लाल मंडल को पार्टी की कमान सौंपकर अतिपिछड़ा समाज को साधने की चाल चली है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।