पांच 'जयचंद' परिवारों के नाम नहीं बताएंगे तेज प्रताप यादव; बोले- इन सब बातों को छोड़िए
पांच ‘जयचंद’ परिवारों के षडयंत्र का खुलासा करने की बात कहने वाले तेज प्रताप यादव का मन बदल गया है। मीडिया ने जब उनसे खुलासे को लेकर सवाल किया, तो उन्होने कहा कि इन सब बातों को छोड़िए, हम टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं।

आरजेडी चीफ लालू यादव के बडे़ बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव मीडिया के उस सवाल को टाल गए। जब उनसे पूछा गया कि पांच जयचंदों के नाम का खुलासा कब करेंगे। तेज प्रताप ने कहा कि इन सब बातों को छोड़िए, इस पर टिप्पणी करना नहीं चाहते हैं। हमारा आज बेगूसराय में प्रोग्राम लगा है, वहीं जा रहे हैं। दरअसल गुरूवार की रात करीब साढ़े 10 बजे तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मेरे राजनीतिक जीवन को पांच 'जयचंद' परिवारों ने साजिश रचकर खत्म करने की कोशिश की है। बीते शुक्रवार को मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। जयचंदों के षडयंत्र का पर्दाफाश करूंगा। लेकिन अब लगता है कि 5 जयचंदों के खुलासे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
उम्मीद इस बात की जताई जा रही थी, कि शुक्रवार को तेज प्रताप प्रेस कॉन्फ्रेंस या फिर सोशल मीडिया के जरिए पांच जयचंद परिवारों का खुलासा करेंगे। लेकिन अब वो अपनी बात से पलटते दिख रहे हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ, जो उन्होने खुलासा करना मुनासिब नहीं समझा।
आपको बता दें तेज प्रताप का अनुष्का यादव के साथ सोशल मीडिया पर फोटो और पोस्ट वायरल हुआ था। जिसमें उन्होने अनुष्का के साथ अपने रिलेशनशिप की बात स्वीकारी थी। जिसके बाद अनुशासनहीनता के आरोप में लालू यादव ने तेज प्रताप को आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया, परिवार से भी बेदखल कर दिया। उन्होने अनुष्का के भाई आकाश यादव को जयचंद करार दिया था। अपने पोस्ट में आकाश को घेरते लिखा था कि कुछ जयचंदों द्वारा हमारी फोटो वायरल कर देना, हमारी राजनीति को खत्म करने की साजिश है। लेकिन तुम जैसे टूटपूंजियों लोगों से हमारा राजनीतिक जीवन खत्म नहीं होगा। बल्कि हम और मजबूती से आगे बढ़ेंगे।
फिलहाल तेज प्रताप चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। उन्होने टीम तेज प्रताप बनाई है। जो युवाओं और बुनियादी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। चुनाव के मद्देनजर दो प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी कर दी है। खुद वैशाली की महुआ सीट से लड़ने का ऐलान किया है। वहीं राहुल और तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा को फ्लॉप बताते हुए कह चुकते हैं। इस यात्रा से कुछ होना नहीं है, तेजस्वी राह से भटक गए हैं।




साइन इन