tej pratap yadav on mla bhai virendra said bailwa got out me from rjd बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया..; बिना नाम लिए तेज प्रताप यादव का RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया..; बिना नाम लिए तेज प्रताप यादव का RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर हमला

तेज प्रताप यादव ने यहां लोगों के बीच कहा, ‘बैलवा बेलगाम घूम रहा है। उसको आपलोग नाथने का काम कीजिए। जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था उसी तरह से मनेर की महान जनता बैलवा को नाथने का काम करेगी। बैलवा हमको संगठन से बाहर करवा दिया।'

Wed, 20 Aug 2025 09:34 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया..; बिना नाम लिए तेज प्रताप यादव का RJD विधायक भाई वीरेंद्र पर हमला

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मनेर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने राजद के स्थानीय विधायक भाई वीरेंद्र पर जोरदार हमला किया। हालांकि, तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लिए बगैर ही भाई वीरेंद्र पर टिप्पणी की और अपने संबोधन में उन्हें 'बैलवा' कह दिया। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कह दिया कि बैलवा हमको संगठन से बाहर करवाया है।

तेज प्रताप यादव ने यहां लोगों के बीच कहा, ‘बैलवा बेलगाम घूम रहा है। उसको आपलोग नाथने का काम कीजिए। जैसे कृष्ण भगवान ने कालिया नाग को नाथा था उसी तरह से मनेर की महान जनता बैलवा को नाथने का काम करेगी। बैलवा हमको संगठन से बाहर करवा दिया। हमको संगठन से तुम बाहर करवा सकता है लेकिन जनता के दिल से नहीं निकाल सकते।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के कई जिलों में 2 दिन बारिश; पटना में कैसा रहेगा मौसम

तेज प्रताप ने महिनावां में टीम तेज प्रताप कार्यालय का उद्घाटन भी किया। तेज प्रताप ने मनेर विस क्षेत्र से नप मनेर के उप मुख्य पार्षद शंकर कुमार यादव को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। तेज प्रताप ने मनेर में क्रिकेट स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की। बहरहाल आपको बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले जब राजद विधायक भाई वीरेंद्र और मनेर के एक पंचायत सचिव के बीच बातचीत का ऑडियो सामने आया था तब उस वक्त भी तेज प्रताप यादव ने भाई वीरेंद्र को घेरा था।

तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर कार्टून शेयर कर पूछा था, ‘ क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी। मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया…अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटा हुआ तो मनाया जश्न, घर पहुंची तो निकली बेटी; बिहार के अस्पताल में खेल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।