Tej Pratap Yadav JJD announces to contest West Bengal UP elections JJD loses Bihar Chunav तेज प्रताप यादव का बंगाल, यूपी चुनाव लड़ने का ऐलान; बिहार में JJD का खाता नहीं खुला, खुद भी हारे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव का बंगाल, यूपी चुनाव लड़ने का ऐलान; बिहार में JJD का खाता नहीं खुला, खुद भी हारे

बिहार के पूर्व मंत्री एवं लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश (यूपी) के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनकी पार्टी जेजेडी को बिहार चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था।

Fri, 12 Dec 2025 07:17 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव का बंगाल, यूपी चुनाव लड़ने का ऐलान; बिहार में JJD का खाता नहीं खुला, खुद भी हारे

बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) का देश भर में विस्तार करने जा रहे हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप ने कहा कि दोनों राज्यों में जेजेडी अपने प्रत्याशी उतारेगी। बंगाल में 2026 तो यूपी में 2027 में चुनाव होने वाले हैं। जेजेडी को बिहार चुनाव में एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने आज तक से बातचीत में शुक्रवार को अपनी आगामी रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि वह जेजेडी का अन्य राज्यों में विस्तार करने जा रहे हैं। इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। यूपी और बंगाल में जेजेडी अपने उम्मीदवार उतारेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-तेजस्वी की मुश्किलें और बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव, अब छेड़ दिया नया अभियान

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और लालू परिवार से निकाले जाने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने इसी साल नई पार्टी बनाई थी। हाल ही में हुए बिहार चुनाव में उन्होंने कुछ सीटों पर प्रत्याशी उतारे। हालांकि, जेजेडी का खाता नहीं खुल पाया। तेज प्रताप खुद वैशाली जिले की महुआ सीट से चुनाव हार गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉडी बना रहे तेज प्रताप; जिम में बहा रहे पसीना; वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को नैतिक समर्थन देने का ऐलान किया था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें पिछले महीने वाई प्लस सिक्योरिटी भी दी, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। फिलहाल वे अपने संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटे हुए हैं। उन्होंने यूपी और बंगाल में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है लेकिन अभी किसी भी गठबंधन में जाने की घोषणा नहीं की है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।