Tej Pratap Yadav increase problems of Lalu Tejashwi he starts new political campaign लालू-तेजस्वी की मुश्किलें और बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव, अब छेड़ दिया नया अभियान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू-तेजस्वी की मुश्किलें और बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव, अब छेड़ दिया नया अभियान

तेज प्रताप की पार्टी की सदस्यता अभियान का ऐलान कर दिया गया है। इससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि तेज प्रताप राजद के बेस वोट बैंक लालू प्रसाद यादव की विरासत में ही बंटवारा करेंगे।

Thu, 11 Dec 2025 10:23 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू-तेजस्वी की मुश्किलें और बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव, अब छेड़ दिया नया अभियान

लालू परिवार और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) से निकाले जाने के बाद नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेज प्रताप यादव ने अपनी अलग राजनैतिक पार्टी जनशक्ति जनता दल(जेजेडी) का गठन कर लिया। अब वे अपनी पार्टी के विस्तार में जुट गए हैं। पार्टी की सदस्यता अभियान का ऐलान कर दिया गया है। इससे तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि तेज प्रताप राजद के बेस वोट बैंक लालू प्रसाद यादव की विरासत में ही बंटवारा करेंगे।

गुरुवार को तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सदस्यता अभियान की जानकारी दी। 12 दिसम्बर शुक्रवार को उनके सरकारी आवास 26 एम स्ट्रैंड रोड से अभियान की शुरुआत होगी। इसके लिए दोपहर 1 बजे का समय तय किया गया है। तेज प्रताप यादव ने कहा है कि जनशक्ति जनता दल द्वारा महा सदस्यता अभियान(2025-28) की शुरुआत होने जा रही है। आप सभी से अनुरोध करता हूं कि अधिक से अधिक संख्या में जनशक्ति जनता दल से जुड़े, ताकि संगठन की शक्ति से राज्य को एक नई दिशा और मजबूती मिल सके। जनशक्ति जनता दल का यह महा सदस्यता अभियान सिर्फ एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि परिवार का विस्तार और एक वैचारिक आंदोलन भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप पर जबरा फैन का सनसनीखेज आरोप- घर में बंद कर पिटाई, न्यूड वीडियो बनाया

दरअसल तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव राजनीति के मैदान में खुलकर एक दूसरे के विरोध में हैं। विधानसभा चुनाव 2025 में दोनों भाइयों ने के दूसरे के चुनावी क्षेत्र में ना सिर्फ उम्मीदवार दिया बल्कि अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट भी मांगा। तेज प्रताप यादव भले ही चुनाव हार गए पर उनकी सक्रियता बनी हुई है। उनकी पार्टी जेजेडी का विस्तार होता है और कार्यकर्ताओं की ताकत बढ़ती है तो इसका सीधा नुकसान राजद को ही होने वाला है। तेज प्रताप यह भी कह चुके हैं कि राजद में वापसी से मर जाना बेहतर है। तेज प्रताप यादव अपनी गतिविधियों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनकी फैन फॉलोविंग भी अच्छी खासी है। कुछ मामलों में वे एनडीए का समर्थन भी करते हैं। एनडीए सरकार ने उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने 3 साल से बिल नहीं भरवाया, इतने लाख बकाया; कोई बिजली नहीं काट पाया?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।