Tej Pratap is building his physique he is sweating it out in gym workout video gone viral बॉडी बना रहे तेज प्रताप; जिम में बहा रहे पसीना; वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बॉडी बना रहे तेज प्रताप; जिम में बहा रहे पसीना; वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता के अध्यक्ष तेज प्रताप इन दिन बॉडी बना रहे हैं। जिम में पसीना बहाते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें तेज प्रताप ने हाल ही में TY Vlog के नाम से यूट्यूब चैनल शुरू किया है। 

Thu, 11 Dec 2025 05:38 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बॉडी बना रहे तेज प्रताप; जिम में बहा रहे पसीना; वर्कआउट का वीडियो हुआ वायरल

कभी बयानों से, कभी विवादों से और कभी अपने अंदाज से चर्चा में रहने वाले लालू यादव के बेटे तेज प्रताप एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। तेज प्रताप का जिम में वर्कआउट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे अलग अंदाज में नजर आ रहे है। जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। हाल ही में तेज प्रताप ने टीवाई ब्लॉग यूट्यूब चैनल शुरू किया है। जिसके 100k Subscribers पूरे हो जाने पर अपने फैंस को शुक्रिया अदा किया था। केक काटकर अपनी टीम के साथ जश्न भी मनाया था। अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर छा रहा है।

एक्स पर राधिका पॉडकास्ट 2.0 की ओर से एक पोस्ट किया गया है। जिसमें तेज प्रताप यादव का वीडियो भी है। उस वीडियो में वे जिम में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया है कि तेजप्रताप यादव- ऑल-राउंडर 2.0। कभी बांसुरी बजाते दिखे तो कभी गिटार पर माहौल बना दिया और अब सीधा जिम में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं वो भी धुरंधर मूवी के गाने पर। एक बात तय है तेजप्रताप यादव राजनीति करें या जिम, ट्रेंड में तो रहेंगे ही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लालू-तेजस्वी की मुश्किलें और बढ़ाएंगे तेज प्रताप यादव, अब छेड़ दिया नया अभियान
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप पर जबरा फैन का सनसनीखेज आरोप- घर में बंद कर पिटाई, न्यूड वीडियो बनाया
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने 3 साल से बिल नहीं भरवाया, इतने लाख बकाया; कोई बिजली नहीं काट पाया?

तेज प्रताप के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा- नीला फूल येलो फूल तेजू भैया ब्यूटीफुल, एक यूजर्स ने लिखा- नेता जी चाहे कुछ भी करें ट्रेंड में रहना इनकी फुल-टाइम नौकरी है। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि इनका तो अलग ही चलता रहता है। पता नहीं क्या करके मांगेंगे यह? आपको बता दें इस पोस्ट के वीडियो को 45 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। 29 लोगों ने कमेंट्स किया है। 24 ने रिपोस्ट किया है। 111 लाइक मिले हैं।

आपको बता दें राजद से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाई है। महुआ विधानसभा से चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा वे तीसरे नंबर पर रहे। चुनाव नतीजों के कुछ दिन बाद तेज प्रताप ब्लॉगिंग पर लौट आए, यूट्यूब चैनल बनाया है। जिसके काफी समर्थन मिल रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।