tej pratap yadav gives lalu yadav birthday wishes on video call Lalu Yadav Birthday: परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने लालू को किया वीडियो कॉल, जन्मदिन की दी बधाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Lalu Yadav Birthday: परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने लालू को किया वीडियो कॉल, जन्मदिन की दी बधाई

Lalu Yadav Birthday: वीडियो कॉल कर तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही लालू प्रसाद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृंदावन में केक काटने की बात कही।

Wed, 11 June 2025 02:04 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
Lalu Yadav Birthday: परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने लालू को किया वीडियो कॉल, जन्मदिन की दी बधाई

Lalu Yadav Birthday: अभी कुछ दिनों पहले ही पार्टी और परिवार से निकाले गए तेज प्रताप यादव ने भी अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जन्मदिन की बधाई दी है। वीडियो कॉल कर तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही लालू प्रसाद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वृंदावन में केक काटने की बात कही। हालांकि, इस वीडियो कॉल में लालू प्रसाद की आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही है।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई तस्वीरें सामने आई हैं। लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी। इनमें लालू प्रसाद यादव परिवार के सदस्यों के साथ जन्मदिन मनाते नजर आ रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, RJD समर्थकों ने उड़ाए पैसे; खूब डांस

इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को लेकर पटना में राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों में भी काफी उत्साह नजर आया था। सुबह से ही लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर समर्थक जमा हो गए थे। लालू प्रसाद यादव के समर्थक गाजे-बाजे के साथ वहां पहुंथे। जश्न मना रहे RJD समर्थक पैसे उड़ाते भी नजर आए थे। समर्थकों के बीच लालू प्रसाद यादव ने 78 किलो का लड्डू केक भी काटा था। लालू यादव ने तलवार से यह केक काटा। जिस वक्त लालू प्रसाद यादव ने केक काटा था उस वक्त वहां लालू प्रसाद के समर्थन में नारे भी लगाए जा रहे थे।

तेज प्रताप यादव की तस्वीर हुई थी वायरल

यहां आपको बता दें कि तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे हैं। कुछ वक्त पहले तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर वायरल हुई थी। इस वायरल तस्वीर में तेज प्रताप यादव अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ नजर आए थे। तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो पिछले 12 सालों से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद तेज प्रताप यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया था और किसी ने तस्वीर एडिट की थी। यह उन्हें तथा उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश है।

पिता लालू ने बेटे को परिवार से किया बाहर

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद भूचाल आ गया था। लालू प्रसाद यादव ने इसपर कड़ा ऐक्शन लेते हुए तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। हालांकि, इसके बाद तेज प्रताप यादव ने एक्स पर कई पोस्ट किए। तेज प्रताप यादव ने यहां तक कहा था कि अंदर और बाहर दोनों ही जगहों पर जयचंद हैं तथा उन्हें उनके अर्जुन से अलग किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तलवार से केक काट लालू यादव ने मनाया जन्मदिन, जश्न में डूबे RJD समर्थक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।