lalu prasad yadav birthday cake cutting from sword rabri devi tej pratap yadav Lalu Yadav Birthday: तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया जन्मदिन, जश्न में डूबे RJD समर्थक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Lalu Yadav Birthday: तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया जन्मदिन, जश्न में डूबे RJD समर्थक

Lalu Yadav Birthday: जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे। मिठाइयों की टोकरी और ट्रे पर लालू यादव की फोटो लगी पैकिंग ने खास ध्यान खींचा।

Wed, 11 June 2025 11:53 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Lalu Yadav Birthday: तलवार से 78 किलो का केक काट लालू यादव ने मनाया जन्मदिन, जश्न में डूबे RJD समर्थक

Lalu Yadav Birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 78वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। बुधवार की सुबह से ही उनके पटना स्थित आवास दस सर्कुलर रोड में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।लालू यादव ने अपने समर्थकों के बीच तलवाल से लड्डू केक भी काटा है। इधर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम समर्थकों ने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। जन्मदिन के अवसर पर राजद कार्यकर्ता पारंपरिक अंदाज़ में ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ लालू आवास पहुंचे। मिठाइयों की टोकरी और ट्रे पर लालू यादव की फोटो लगी पैकिंग ने खास ध्यान खींचा।

कई कार्यकर्ता ट्रॉली पर मिठाई, खाजा, रसगुल्ले और लड्डू लेकर आए। कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद को 78 किलो का लड्डू केक भी भेंट किया। लालू प्रसाद यादव ने तलवार से यह लड्डू केक काटा। लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान वहां लालू के समर्थन में नारे भी लगाए गए। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने लालू आवास के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने आवास के पास विशेष डायवर्जन भी लागू किया ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लालू यादव के जन्मदिन पर जश्न, RJD समर्थकों ने उड़ाए पैसे; खूब डांस

राहुल गांधी ने दी बधाई

लालू प्रसाद यादव के आवास के बाहर भी उनके समर्थकों का हुजूम नजर आया। लालू प्रसाद यादव के समर्थक इस मौके पर झूमते-नाचते नजर आ रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया एक्स पर लिखे पोस्ट में उन्होंने कहा है कि हमारे बीच का रिश्ता सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा। यह एक गहरा मानवीय जुड़ाव रहा है, जो समान मूल्यों और सामाजिक न्याय के संघर्ष पर आधारित है।आपका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन आपने हमेशा मजबूती और हौसले के साथ उन लोगों की आवाज़ उठाई है, जिन्हें अक्सर अनसुना कर दिया जाता है।

नहीं नजर आए तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव नजर नहीं आए। दरअसल हाल ही में पिता लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से छह साल के लिए निकाल दिया है। हालांकि, लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन से एक दिन पहले तेज प्रताप यादव ने अपने पिता की एक तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा था, '“अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही नजदीक होगी।”

दरअसल तेज प्रताप यादव की कुछ दिनों पहले एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो एक युवती अनुष्का यादव के साथ नजर आए थे। तेज प्रताप यादव ने बताया था कि वो अनुष्का यादव के साथ 12 साल से रिलेशनशिप में है। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पिता लालू प्रसाद यादव ने कड़ा ऐक्शन लेते हुए अपने बड़े बेटे को परिवार और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। 

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंधेरा जितना गहरा होगा, सुबह उतनी ही.., तेज प्रताप ने शेयर की पिता की तस्वीर
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।