Tej Pratap Yadav dreams PM Narendra Modi offered him to join BJP but Lalu son refused तेज प्रताप यादव को सपने में मिला नरेंद्र मोदी से ऑफर और लालू के लाल ने ठुकरा भी दिया!, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव को सपने में मिला नरेंद्र मोदी से ऑफर और लालू के लाल ने ठुकरा भी दिया!

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा परिवार और पार्टी से बाहर उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप सामने आने के बाद की खामोशी तोड़ चुके हैं और अब खुलकर खेल रहे हैं।

Wed, 23 July 2025 09:17 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेज प्रताप यादव को सपने में मिला नरेंद्र मोदी से ऑफर और लालू के लाल ने ठुकरा भी दिया!

पारिवारिक और राजनीतिक जीवन में असीमित चुनौतियों से घिरे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से निष्कासित विधायक तेज प्रताप यादव 12 साल से अनुष्का यादव से रिलेशनशिप की कहानी सामने आने से कुछ दिन की खामोशी के बाद से खुलकर खेल रहे हैं। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अब सोशल मीडिया पर एक ख्वाब का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें उनके सपने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में आने का ऑफर दे रहे हैं और सपने में ही तेज प्रताप उसे ठुकरा भी दे रहे हैं। लालू ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल रखा है।

तेज प्रताप यादव के अगले कदम को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है। कभी तेज प्रताप द्वारा नई पार्टी बनाने की बात चलती है तो कभी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (एसपी) के टिकट पर लड़ने की। इस बीच तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक ग्राफिक्स शेयर किया है और लिखा है- “सत्ता के लिए सपने बेचने वाले बहुत हैं, हम वो हैं जो सपने में भी विचार नहीं बेचते।” इस फोटो में उनके सपने में पीएम मोदी उनसे भाजपा में शामिल होने कह रहे हैं। सपने में तेज प्रताप का जवाब और मजेदार है, जिसमें वो पीएम मोदी से कह रहे हैं कि उनकी अपनी पार्टी है और पीएम मोदी ही उसमें शामिल हो जाएं।

राजद ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय लड़ेंगे तेज प्रताप, बोले- तेजस्वी के साथ जयचंद

तेज प्रताप तकनीकी रूप से इस समय राजद से बाहर हैं, इसलिए उनकी कोई पार्टी है नहीं। यह पोस्ट इस बात भी संकेत हो सकता है कि वो नई पार्टी बनाने वाले हैं। तेज प्रताप यादव 2015 में वैशाली जिले की महुआ सीट से पहली बार विधायक बने थे। 2020 के चुनाव में समस्तीपुर की हसनपुर सीट से दूसरी बार एमएलए बनकर विधानसभा पहुंचे थे। तेज प्रताप यादव ने अब कह दिया है कि 2025 का चुनाव वो महुआ से लड़ेंगे और राजद टिकट नहीं देगा तो निर्दलीय लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट रिवीजन पर नीतीश की JDU में बेचैनी, सांसद के बाद विधायक ने उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति बनें तो बिहार के लिए शुभ, बीजेपी विधायक बचौल बोले
ये भी पढ़ें:बेटे निशांत को सीएम बनाएं नीतीश, राबड़ी की सलाह पर तेज प्रताप का भी समर्थन
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव ने बनाया फेसबुक पेज, लालू-राबड़ी की तस्वीर लगा जुड़ने की अपील
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।