tej pratap yadav make his facebook page with lalu prasad and rabri devi photo तेज प्रताप यादव ने बनाया अपना अलग फेसबुक पेज, लालू-राबड़ी की तस्वीर लगा लोगों से जुड़ने की अपील, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव ने बनाया अपना अलग फेसबुक पेज, लालू-राबड़ी की तस्वीर लगा लोगों से जुड़ने की अपील

तेज प्रताप ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगा रखी है। तेज प्रताप के करीबियों का कहना है कि वे जल्द ही अलग पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने खुद सामने आकर विधिवत नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

Mon, 21 July 2025 07:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
तेज प्रताप यादव ने बनाया अपना अलग फेसबुक पेज, लालू-राबड़ी की तस्वीर लगा लोगों से जुड़ने की अपील

पार्टी और परिवार से निकाले गए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अपना एक अलग पेज बनाया है। एक्स और फेसबुक पर तेज प्रताप ने टीम तेज प्रताप यादव नाम से पेज बनाया है। उन्होंने अपने समर्थकों से इस पेज को फॉलो करने की अपील की है। अपने पेज पर तेज प्रताप ने एक नारा जिसका कायम है प्रताप, वह है आपका अपना तेज प्रताप लिखा है।

पेज पर तेज प्रताप ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की तस्वीर भी लगा रखी है। तेज प्रताप के करीबियों का कहना है कि वे जल्द ही अलग पार्टी बना सकते हैं। हालांकि, तेज प्रताप ने खुद सामने आकर विधिवत नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

साथ बैठेंगे तेज-तेजस्वी?

वहीं राजद ने तेज प्रताप को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने का पत्र जारी किया लेकिन इसकी औपचारिक सूचना अब तक विधानसभा को नहीं दी है। इस कारण तेज प्रताप के विधानसभा में बैठने की पुरानी व्यवस्था ही कायम रहेगी। सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में तेज प्रताप अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के बगल में ही बैठते हैं। जाहिर है तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव सदन के अंदर एक बार फिर साथ बैठे नजर आ सकते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।