लालू के घर में वापसी? तेजस्वी के बेटे इराज के साथ तेज प्रताप एनिमल और सूर्यवंशम का गाना बजा रहे
तेजस्वी यादव के बेटे इराज के साथ तेजप्रताप यादव का खेलते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो के साथ बाप-बेटे के रिश्ते वाला इमोशन गाना भी बज रहा है।

Tej Pratap with Tejaswi Son: लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल(आरजेडी) और परिवार से निकाले जा तेजप्रताप यादव का एक इमोशनल वीडियो आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने फिल्म एनिमल और सूर्यवंशम का इमोशनल गाना भी ऐड किया गया है। भाई से नाराजगी के बीच तेजप्रताप के वीडियो के खास मायने निकाले जा रहे हैं। 27 मार्च को तेजस्वी यादव की बेटी कात्यायनी का जन्मदिन था। खबर है कि तेजप्रताप यादव भतीजी के जन्मदिन पर दस सर्कुलर रोड राबड़ी आवास गए थे। इससे पहले पहली जनवरी को तेज प्रताप यादव मां के जन्मदिन पर उनके आवास पर गए थे।
तेजप्रताप यादव ने यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक और ट्वीटर पर खुद शेयर किया है। वीडियो में वह जमीन पर इराज के साथ खिलौने से खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि बेटा पापा का गर्व होता है, और पापा बेटे की सबसे बड़ी ताकत। वीडियो के साथ दो भावुक गाना भी शामिल किया गया है जो पिता और पुत्र के रिश्ते के इमोशन को रेखांकित करता है। ये गाने अनिल कपूर और रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म एनिमल और अमिताभ बच्चन की सूर्यवंशम में फिल्माए गए हैं। पब्लिक डोमेन में इसे पिता लालू यादव के प्रति तेजप्रताप के प्रेम के रूप में देखा जा रहा है। कहा जा रहा है कि वह अपने परिवार से जुड़े रहना चाहते हैं।
इससे पहले तेजप्रताप यादव अपनी मां के जन्मदिन पर पहली जनवरी को राबड़ी आवास पहुंच गए। उन्होंने मां से केक कटवाया और जन्मदिन की बधाई दी। इसका फोटो भी शेयर किया। तब तेजस्वी यादव विदेश में थे और लालू यादव दिल्ली में मीसा भारती के आवास पर थे।
मकर संक्रांति पर तेजप्रताप यादव ने अपने आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया जिसमें माता, पिता, भाई, बहन सबको न्योता दिया। पिता लालू यादव उनके भोज में पहुंचे भी थे लेकिन, भाई तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे। रात 8बजे तक बड़े भाई ने छोटे का इंतजार किया। कई मौके पर तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव आमने सामने आए पर दोनों के बीच बात नहीं हो सकी। इन सबके बीच ताजा वीडियो के सियासी मतलब निकाले जा रहे हैं।
दरअसल, अनुष्का यादव के रिलेशन की चर्चा और तस्वीरें वायरल होने के बाद लालू यादव ने तेजप्रताप के खिलाफ कड़ा ऐक्शन लिया था। उन्होंने बड़े बेटे को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया। हालांकि, बहन रोहिणी की भावनाएं अक्सर तेज प्रताप को लेकर छलकती रहीं। तेजप्रताप यादव ने अपनी अलग पार्टी जनशक्ति जनता दल(जेजेडी) का गठन कर लिया और स्वतंत्र रूप से विधानसभा चुनाव 2025 के मैदान में उतर गए। उनकी जीत नहीं हो सकी। तेजस्वी यादव ने भाई तेजप्रताप के विधानसभा क्षेत्र महुआ में जाकर राजद प्रत्याशी मुकेश रोशन के लिए वोट मांगा।




साइन इन