Lalu Yadav no influence in RJD Tej Pratap open challenge to MLC Sunil Singh लालू यादव की बात RJD में नहीं चलती, तेजप्रताप का बड़ा बयान; MLC सुनील सिंह को खुला चैलेंज दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लालू यादव की बात RJD में नहीं चलती, तेजप्रताप का बड़ा बयान; MLC सुनील सिंह को खुला चैलेंज दिया

तेज प्रताप ने कहा कि सुनील सिंह उनके मामा के चेला रहे हैं। इनकी वाणी बहुत बिगड़ गई है। अगर खुद नहीं सुधरते हैं तो सुधार दिया जाएगा। कहा कि लालू यादव की पार्टी में बात नहीं चलती है।

Mon, 9 Feb 2026 07:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लालू यादव की बात RJD में नहीं चलती, तेजप्रताप का बड़ा बयान; MLC सुनील सिंह को खुला चैलेंज दिया

राजद के जयचंदो(कथित) के नाम का खुलासा करने के बाद लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अपने पिता की पार्टी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि,उन्होंने पार्टी एमएलसी और रबड़ी देवी के मुंहबोले भाई सुनील कुमार सिंह के बयान पर खुला चैलेंज दिया है। मुंहबोले मामा को जवाब देते तेज प्रताप यह भी बोल गए कि लालू प्रसाद यादव की उनकी पार्टी में कुछ नहीं चलती है। जयचंदों के कारण राजद इस बार 25 पर सिमट गया। अगले चुनाव में जीरो पर आ जाएगा। उन्होंने बहन रोहिणी आचार्या का अपमान किए जाने का आरोप लगाया।

बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजद के विधान पार्षद सुनील सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। रबड़ी देवी के मुंहबोले भाई के बारे में कहा है कि उनकी तेज प्रताप के सामने खड़े होने की हैसियत नहीं है। पिता जी के रहमो करम पर चल रहे हैं। मामा के कारण पार्टी में आए और दया पर बने हुए हैं। तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे जयचंद की भूमिका में आ गए हैं और अंदर से पार्टी को खोखला कर रहे हैं। पिताजी की छत्रछाया नहीं रहती तो कहीं के नहीं रहते।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप पर सवाल टाल गए तेजस्वी यादव, लैंड फॉर जॉब घोटाला में पेशी

तेज प्रताप ने कहा कि सुनील सिंह उनके मामा के चेला रहे हैं। पीछे पीछे घुमते थे। इनकी वाणी बहुत बिगड़ गई है। अगर खुद नहीं सुधरते हैं तो सुधार दिया जाएगा। वे कहते हैं कि बच्चा है लेकिन, बच्चा कब चच्चा निकल जाएगा उनको पता ही नहीं है। यह भी कहा कि राजद में पिताजी की अब नहीं चलती है। कोई उनकी बात नहीं मानता है। पिताजी को इन लोगों ने बर्वाद कर दिया। ऐसे ही लोगों के कारण राजद इस बार 25 सीटें ही जीत पाई। ऐसे ही चलता रहा तो अगली बार जीरो पर आउट हो जाएगी। राजद में मेहनत करने वालों का टिकट उद्योगपतियों को दे दिया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि राजद के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जेजेडी ज्वाइन कर रहे हैं। वहां किसी को सम्मान नहीं दिया जाता। इसलिए छोड़कर भाग रहे हैं। चूड़ा दही भोज में पिताजी आकर आशीर्वाद दे दिए। समर्थक समझ गए हैं कि उनकी असली पार्टी जेजेडी ही है। उनकी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर जयचंद साजिश कर रहे हैं। उन्हें आरजेडी से अब कोई लेना देना नहीं है। यह भी कहा कि बहन रोहिणी आचार्या का सुनील सिंह ने अपमान किया और करवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने RJD में 5 जयचंद के नाम गिनाए, अनुष्का से रिलेशन को बताया साजिश

सोमवार को सुनील सिंह ने जयचंद कहे जाने पर तेज प्रताप पर पलटवार किया। कहा कि तेज प्रताप की बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। कब हट जाएं और फिर कब सट जाएं इसका पता ही नहीं चलता है। लालू यादव के बड़े बेटे हैं इसलिए कुछ नहीं बोल रहा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।