Tej Pratap made an emotional post on mother Rabri Devi birthday तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब... राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब... राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट

राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया से मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

Thu, 1 Jan 2026 02:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब... राबड़ी देवी के जन्मदिन पर तेज प्रताप ने किया भावुक पोस्ट

बिहार की पूर्व सीएम, लालू प्रसाद यादव की पत्नी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की मां राबड़ी देवी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर तेज प्रताप यादव राबड़ी आवास पहुंचे और मां के साथ केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। मां के जन्मदिन पर बेटे तेज प्रताप यादव ने भावुक होकर शुभकामनाएं दी है। परिवार से निकाले जा चुके तेज प्रताप ने मां को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है। कहा है कि जब बोझिल समय था तब भी मां उनके साथ खड़ी थी।

मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव ने पोस्ट करके मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा है, “ जन्मदिन मुबारक हो माँ। आप हमारे परिवार की आत्मा हैं। हर हँसी, हर प्रार्थना, हर पल जो घर जैसा लगता है,आप ही की देन हैं। यह जीवन जो हम जी रहे हैं - गर्मजोशी से भरा, अपूर्ण, प्रेम से परिपूर्ण - आपके कारण ही संभव है। आपने तब भी इसे संभाला जब हमें यह भी नहीं पता था कि संभालना क्या होता है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव बीमार, पानी चढ़ाया गया; अस्पताल में 2 घंटे रहने के बाद छुट्टी

तेज प्रताप आगे लिखते हैं, "आप मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हैं। आपने बिना गिने दिया, बिना किसी शर्त के प्यार किया, और तब भी मजबूती से खड़ी रहीं जब किसी ने नहीं देखा कि यह कितना बोझिल था। कहते हैं कि जब ईश्वर हर जगह नहीं हो सकता, तब वह माँ को भेजता है। और हम सभी असीम रूप से धन्य हैं क्योंकि हमारे पास आप हैं।"

लालू परिवार में जब भी कोई उत्सव होता है तो राबड़ी आवास पर धूम रहती है। पहली बार उनका आवास सूना है। लालू यादव दिल्ली में हैं और तेजस्वी यादव पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर हैं। तेज प्रताप घर से बाहर हो चुके हैं। अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद तेज प्रताप को राजद और परिवार से बाहर कर दिया गया। उस प्रकरण के बाद तेज प्रताप यादव पहली बार मां से मिलने उनके आवास पर पहुंचे और साथ मिलकर जन्म दिन मनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करें, तेज प्रताप की अपील- तेजस्वी ने उठाए थे सवाल

तेज प्रताप ने कहा कि जब उनके लिए समय कठिन था और कोई साथ नहीं था तब भी मां होने के नाते राबड़ी देवी उनके साथ खड़ी थीं। तेज प्रताप उनके बड़े बेटे हैं जिनकी शादी पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ हुई। लेकिन शादी ज्यादा दिन नहीं टिक सकी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।