Tej Pratap Yadav ill ultrasound given fluids admitted to emergency room for two hour तेज प्रताप यादव बीमार, पानी चढ़ाया गया; अस्पताल में 2 घंटे भर्ती रहने के बाद मिली छुट्टी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप यादव बीमार, पानी चढ़ाया गया; अस्पताल में 2 घंटे भर्ती रहने के बाद मिली छुट्टी

पेट में काफी तेज दर्द की शिकायत के बाद तेजप्रताप क एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। उनके पेट का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जांच के बाद उन्हें पानी चढ़ाया गया।

Wed, 31 Dec 2025 02:49 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
तेज प्रताप यादव बीमार, पानी चढ़ाया गया; अस्पताल में 2 घंटे भर्ती रहने के बाद मिली छुट्टी

लालू यादव के बड़े बेटे और नीतीश सरकार में दो बार मंत्री रहे तेजप्रताप यादव की तबीयत बिगड़ गई है। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इमर्जेंसी में भर्ती कराया गया जहां करीब 2 घंटे तक इलाज चला। जानकारी के मुताबिक उन्हें पानी भी चढ़ाया गया। हालत में सुधार होने के बाद अस्ताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वे अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।

समाचार चैनल न्यूज18 के मुताबिक मंगलवार की देर रात को तेजप्रताप यादव की तबीयत खराब हो गई है। पेट में काफी तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। जानकारी के मुताबिक उनके पेट का अल्ट्रासाउंड भी कराया गया। जांच करने के बाद उन्हें पानी चढ़ाया गया। करीब 2 घंटे तक इमरजेंसी वा्र्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया गया। स्थिति में सुधार होने के बाद उन्हें आवास जाने की इच्छा जताई। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह अपने आवास पर आराम कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।