विधायकी गई तो तेज प्रताप फिर बन गए ब्लॉगर; नया चैनल लॉन्च, यूजर्स बोले- Y सिक्योरिटी वाले यूट्यूबर
बिहार चुनाव में विधायकी जाने के बाद अब लालू के बड़े लाल तेज प्रताप यादव फिर से ब्लॉगर बन गए हैं। उन्होने 'TY VLOG' के नाम से नया यूट्यूब चैनल बनाया है। पहला वीडियो भी अपलोड कर दिया है। जिस पर 50 हजार से ज्यादा व्यूज हैं। 14 नवंबर को आए चुनाव नतीजों के 3 दिन बाद नया चैनल बनाया है।

बिहार चुनाव में अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने वाले राजद चीफ लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप फिर से ब्लॉगर बन गए हैं। महुआ सीट से लड़ने वाले तेज प्रताप चुनाव हार गए। वे तीसरे नंबर पर रहे। उनकी पार्टी के भी सभी प्रत्याशियों की हार हुई। 14 नवंबर को बिहार चुनान के नतीजे आए। और 17 नवंबर को तेज प्रताप ने नया यू ट्यूब चैनल बनाया है। जिसका नाम 'TY VLOG'है। जिस पर अभी तक दो वीडियो अपलोड हुए हैं। चैनल के 6 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले 'LR VLOG' नाम से चैनल चलाते थे, लेकिन रिकवरी नहीं होने कारण अब उन्होने चैनल बनाया है।
चैनल के पहले वीडियो में उन्होने डेयरी मिल्क प्रोडक्शन फैक्ट्री के बारे में बताया है। जिसमें दूध की पैकेजिंग, प्रोसेसिंग और तैयार होने की पूरी प्रक्रिया को सरल अंदाज में पेश किया है। जिसे 50 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। और साढ़े 3 हजार से ज्यादा लाइक्स हैं। इससे पहले वीडियो में संदेश देते हुए कहा था कि 'जीवन में कुछ भी असंभव नहीं है'। उनके वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'इंडिया का पहला यू-ट्यूबर है जो z सिक्योरिटी में चलता हो'।
तेज प्रताप सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इससे पहले भी उनके वीडियो और रील्स वायरल हो चुके हैं। और अब चुनाव से फुर्सत पाने के बाद अपना नया ब्लॉगिंग चैनल शुरू किया है। आपको बता दें बिहार चुनाव के दौरान ही उन्हें केंद्र सरकार की तरफ से वाई-प्लस सिक्योरिटी मिली है। पिछली महागठबंधन की सरकार में वे वन पर्यावरण मंत्री थे। पहली बार 2015 में राजद प्रत्याशी के रूप में महुआ की सीट से जीते थे। और फिर बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने थे।
इसी साल तेज प्रताप के सोशल मीडिया अकाउंट से एक फोटो पोस्ट हुईं थी। इसमें तेज प्रताप के साथ एक लड़की नजर आ रही थी। कैप्शन लिखा था कि, 'मैं 12 साल से अनुष्का यादव के साथ रिलेशनशिप में हूं। कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट हो गया। 5 घंटे बाद तेज प्रताप के अकाउंट से फिर एक पोस्ट हुआ। इसमें लिखा गया कि मेरा अकाउंट हैक हो गया है। ये फर्जी पोस्ट है और फोटो एडिट की गई है। पोस्ट पर विवाद बढ़ने के बाद लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार दोनों से बाहर कर दिया था।




साइन इन