Teasing firing uproar disturbance at Hanuman Mahayagya in Vaishali 11 bikes seized FIR lodged against 24 Open छेड़खानी, फायरिंग, बवाल; वैशाली में हनुमत महायज्ञ में उपद्रव, 11 बाइक जब्त, 24 पर एफआईआर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छेड़खानी, फायरिंग, बवाल; वैशाली में हनुमत महायज्ञ में उपद्रव, 11 बाइक जब्त, 24 पर एफआईआर

लिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। करीब 11 बाइक जब्त की गई है। एसडीपीओ लालगंज सदर 2 और पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि एक उपद्रवी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।

Thu, 5 June 2025 09:33 AMSudhir Kumar गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता
share
छेड़खानी, फायरिंग, बवाल; वैशाली में हनुमत महायज्ञ में उपद्रव, 11 बाइक जब्त, 24 पर एफआईआर

बिहार के वैशाली के बेलसर थाना क्षेत्र के एक गांव में यज्ञ के दौरान आठ से दस उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। मेले में युवतियों से छेड़खानी की। उसके बाद बिना पैसे दिए झूला झूलने की जिद करने लगे। हालांकि, कमेटी द्वारा सभी को समझाकर वहां से भेज दिया। इसी बीच मंगलवार की रात करीब नौ बजे दर्जनों लोगों के साथ कमेटी के सदस्य विजय कुमार मिश्रा उर्फ नुनू मिश्रा के आवास पर पर फायरिंग की। सभी उपद्रवी कुढ़नी थाने की किशुनपुर बलौर पंचायत के कबाड़ी टोला के बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों के जुटने पर सभी बदमाश बाइक छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने मजबूल मिस्त्री के पुत्र मो. मुबारक उर्फ सोनू को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। करीब 11 बाइक जब्त की गई है। एसडीपीओ लालगंज सदर 2 और पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। एसडीपीओ ने बताया कि एक उपद्रवी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारात निकलने से पहले दूल्हे ने क्यों कर ली खुदकुशी

13 उपद्रवी और 11 बाइक मालिक नामजद

विजय मिश्रा ने आवेदन दिया है। इसमें 13 उपद्रवी और 11 बाइक मालिक को नामजद किया है। साथ ही 50-60 अज्ञात को अभियुक्त बनाया है। एसडीएम रामबाबू बैठा और सीओ नीलेश वर्मा पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माचिस मांगने पर आरा में हुआ डबल मर्डर, अब तक 1 गिरफ्तार; 3 की तलाश

बेलसर थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता एवं स्थानीय पुलिस की सतर्कता से बहुत बड़ी अप्रिय घटना होने से बच गयी। मामला मिश्रौलिया अफजलपुर पंचायत के मिश्रौलिया गांव का है। मिश्रौलिया जगदंबा स्थान पर 9 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री हनुमत महायज्ञ चल रहा है। जिसमें काफी संख्या में आसपास के गांव की महिलाएं यज्ञ मेला देखने आ रही हैं। मंगलवार की शाम दूसरे पक्ष के कुछ असामाजिक तत्वों ने मेले में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत शुरू कर दी। इसका यज्ञ प्रबंधन में लगे स्थानीय युवकों ने विरोध किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन में ठनका और तेज हवा चलने का अनुमान, पटना में बारिश की चेतावनी

इसी को लेकर दूसरे पक्ष के युवकों एवं स्थानीय युवकों में भिड़ंत हो गई। इसके बाद यज्ञ में अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय सरपंच रामजन्म पांडेय ने बताया कि सभी उपद्रव करने लगे तब जाकर किसी तरह समझा बुझाकर सभी को वहां से हटाया गया। सभी युवक बगल के जिले मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना के किशुन बलौर के कबाड़ी टोले के बताए गए हैं। यज्ञ स्थल से सभी बाहरी युवक अन्य अपने साथियों को लेकर चले गए तथा कुछ देर बाद करीब 50 से 60 की संख्या में हाथ में अवैध हथियार लहराते हुए दो दर्जन बाइक पर सवार होकर मिश्रौलिया गांव के विजय कुमार मिश्र के घर पर आ धमके। वे सभी पिस्टल से फायर करने लगे तथा अशब्द भाषा का इस्तेमाल करने लगे। इसी बीच गृहस्वामी ने आत्मरक्षा में अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। हो हल्ला मचने पर स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे। इसी बीच सभी उपद्रवी स्थानीय लोगों के जुटने पर फायरिंग करते हुए अपने गांव की ओर बाइक से भागने लगे। कई उपद्रवी मौके पर ही अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।

बाइक के मालिक की शिनाख्त चल रही

एसडीपीओ लालगंज 2 गोपाल मंडल ने बताया कि सभी जब्त बाइक के मालिक की शिनाख्त की जा रही है। इसके लिए दूसरे जिले के सम्बंधित थाने से सम्पर्क किया जा रहा है। वहीं बुधवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम ने स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीणों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ में सीओ एवं बीडीओ भी थे। फिलहाल मौके पर एवं यज्ञ स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है। स्थिति तनावपूर्ण हैं लेकिन नियंत्रण में है। वहीं थानाध्यक्ष अनुरंजन कुमार एवं एसआई सुमित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर जमे है।

ग्रामीणों ने 11 बाइक को अपने कब्जे में लिया और पुलिस को खबर की। वहीं ग्रामीणों ने एक युवक को भी धर दबोचा। मौके पर थानाध्यक्ष ने पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस देर रात स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर मामलें को नियंत्रित करने में लगी रही। देर रात एसडीपीओ लालगंज भी पहुंचे। वहीं स्थानीय लोग पुलिस के सहयोग से काफी खुश दिखे। पुलिस ने मौके से 9 एमएम का दो खोखा भी बरामद किया है। वहीं मौके से एक उपद्रवी को कब्जे में लेकर पुलिस थाने ले आई। 11 बाइक को जब्त कर पुलिस थाने ले आयी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।