Teachers Will Not Perform Census Duty During School Hours Bihar Education Department Directive स्कूल टाइम में जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे शिक्षक, बिहार शिक्षा विभाग का फरमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्कूल टाइम में जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे शिक्षक, बिहार शिक्षा विभाग का फरमान

बिहार में जनगणना 2027 में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, वे स्कूल टाइम में जनगणना का काम नहीं कर पाएंगे। ऐसे शिक्षकों को स्कूल टाइम के अतिरिक्त समय में जनगणना काम करना होगा। इस संबंध में बिहार शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Wed, 13 May 2026 10:54 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
स्कूल टाइम में जनगणना ड्यूटी नहीं कर पाएंगे शिक्षक, बिहार शिक्षा विभाग का फरमान

बिहार में 2027 की जनगणना के लिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य के साथ ही जनगणना का कार्य करना होगा। बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बी. राजेंदर ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिक्षक विद्यालय के समय के पहले या बाद में जनगणना के कार्य में लगेंगे। उन्हें 31 मई तक अनिवार्य प्रशिक्षण से मुक्त रखा जाएगा। शिक्षा विभाग से आदेश से स्पष्ट हो गया है कि शिक्षक स्कूल टाइम में जनगणना कार्य नहीं कर सकेंगे। जनगणना के चलते स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो, इसके लिए यह आदेश जारी किया गया है। हालांकि, इससे शिक्षकों की मुश्किलें जरूर बढ़ गई हैं।

पत्र में अपर मुख्य सचिव द्वारा लिखा गया है कि जिलों में जनगणना कार्य के दौरान अलग-अलग तरीके से उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इससे प्रगणक और पर्यवेक्षकों के तौर पर लगे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में शिक्षकों का कहना है कि उन्हें अनिवार्य प्रशिक्षण संबंधी दायित्वों से मुक्त रखा जाए। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान उपस्थित दर्ज किए जाने के संबंध में शिक्षा विभाग जिलों के लिए स्पष्ट एवं एकरूप दिशानिर्देश जारी करें।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय कैबिनेट के फैसले में कहा गया है कि जनगणना कार्य में लगे कोई भी कर्मी अपनी नियमित सेवा के अतिरिक्त फील्ड वर्क करेंगे। ऐसे में स्पष्ट किया जाता है कि प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त शिक्षक भी अपने स्कूलों में अध्यापन करने के साथ-साथ स्कूल टाइम से पहले या छुट्टी होने के बाद जनगणना संबंधी कार्य कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 9152 पदों पर बहाली को मंजूरी, हर डिग्री कॉलेज में होंगे 32 टीचर

31 मई तक मकानों का सूचीकरण

बता दें कि बिहार में जनगणना 2027 का प्रथम चरण चल रहा है। 1 मई तक स्वगणना होने के बाद 2 मई से मकानों की गिनती शुरू हो गई है। इसके तहत प्रगणक घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं मकानों का सूचीकरण किया जा रहा है। यह कार्य 31 मई तक चलेगा। इस कार्य में बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगी है, उन्हें प्रगणक और पर्यवेक्षक बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में कितने कपल और कमरे कितने हैं, जनगणना में पूछेंगे 33 सवाल;17 अप्रैल से आगाज

दोपहर में ही कर सकेंगे जनगणना कार्य

शिक्षा विभाग के हालिया आदेश के बाद अब शिक्षक स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर में ही जनगणना कार्य कर सकेंगे। बिहार में गर्मी के समय स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में संचालित किए जा रहे हैं। इसकी टाइमिंग सुबह 6.30 से दोपहर 12.30 बजे तक है। सुबह इतनी जल्दी जनगणना कार्य संभव नहीं है। ऐसे में स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोपहर या शाम में ही वे फील्ड वर्क कर पाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।