बिहार में सुबह-सुबह टीचर की गोली मारकर हत्या, स्कूल जाते समय हुआ मर्डर
मृतक टीचर का नाम मंसूर आलम बताया गया है। वे मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहने वाले बताए गए हैं। वे भरवाड़ा शंकरपुर में किराए के घर में रहते थे। वे सुबह में साइकिल से स्कूल जा रहे थे। निस्ता गांव के पास हत्या की वारदात हुई है।
Wed, 28 May 2025 09:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, संवाद सूत्र, सिंघवाड़ा, दरभंगा

बिहार में एक बार फिर अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया है। अब यहां अपराधियों ने एक टीचर को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। वारदात दरभंगा जिले की है। जिले के भरवाड़ा-कमतौल पथ पर बुधवार की सुबह गोली मारकर एक शिक्षक की हत्या कर दी गई। शिक्षक साइकिल से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर निस्ता जा रहे थे। वे प्राथमिक विद्यालय रसलपुर निस्ता में कार्यरत थे।
मृतक टीचर का नाम मंसूर आलम बताया गया है। वे मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के रहने वाले बताए गए हैं। वे भरवाड़ा शंकरपुर में किराए के घर में रहते थे। वे सुबह में साइकिल से स्कूल जा रहे थे। निस्ता गांव के पास हत्या की वारदात हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन